छात्र राजनीति : फिर लहराया ABVP का परचम , NSUI का सूपड़ा साफ ! बड़े अंतर से जीते प्रत्याशी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
एकतरफा हुआ मुकाबला ! लोहाघाट में ABVP समर्थित प्रत्याशियों की बड़ी जीत ।
चम्पावत ( Champawat ) - लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का मुकाबला खत्म होते ही एबीवीपी ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर लिया , जबकि एनएसयूआई इस चुनाव में कोई प्रमुख पद हासिल नहीं कर सकी । तीन पदों पर हुए सीधे मुकाबले में एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की ।बड़े मुकाबले , बड़ी जीत
29 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान हुआ । इसके बाद मतगणना कर चुनाव प्रभारी डॉ. नवल किशोर लोहनी ने परिणाम घोषित किए ।
कोषाध्यक्ष - स्नेहा ने 721 मत पाकर सुमन भट्ट को 575 मतों से हराया ।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि - मुकेश कुमार ने 699 मत पाकर शीतल विश्वकर्मा को 534 मतों से पराजित किया ।
संकाय प्रतिनिधि कला - आरती अधिकारी ने 547 मत लेकर अभिषेक सिंह धोनी को 346 मतों से हराया ।
संकाय प्रतिनिधि विज्ञान - स्नेहा महरा ने 91 मत पाकर गौरव पंत को 67 मतों से हराया ।कई पद पहले ही निर्विरोध
अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार , छात्रा उपाध्यक्ष आरती चौधरी , सचिव अमित चिलकोटी , संयुक्त सचिव हिमांशी बोहरा , सांस्कृतिक सचिव निखिल राय और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि शुभम जोशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे ।जीत के बाद निकला विजय जुलूस
परिणाम घोषित होते ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई । कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए लोहाघाट नगर में विजय जुलूस निकाला और जीत का जश्न मनाया ।कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण चुनाव
प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी के दिशा-निर्देशन और चुनाव प्रभारी डॉ. नवल किशोर लोहनी के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई । सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा । चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर महाविद्यालय प्रशासन और पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली । नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । चुनाव प्रभारी ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने वाले महाविद्यालय के शिक्षकों , कर्मचारियों और पुलिस-प्रशासन का आभार जताया ।
लोहाघाट महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026, लोहाघाट छात्रसंघ चुनाव परिणाम, ABVP Lohaghat, एनएसयूआई लोहाघाट, छात्रसंघ चुनाव चम्पावत, Lohaghat College Election Result, हिमांशु कुमार, स्नेहा, मुकेश कुमार, आरती अधिकारी
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: