• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Sunday, 04-October-2026

Home उत्तराखंड

पहले छेड़छाड़ का मामला , अब छात्रों संग शराब पीने का आरोप ! सरकारी स्कूल फिर सुर्खियों में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-01 10:01:31
Share Share Share

पहले छेड़छाड़ का मामला , अब छात्रों संग शराब पीने का आरोप ! सरकारी स्कूल फिर सुर्खियों में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

छात्रों के साथ कमरे में शराब पीने वाला शिक्षक नपेगा ! मुनाकोट के सरकारी स्कूल में हंगामा , अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - मुनाकोट ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के साथ बंद कमरे में शराब का सेवन करने के आरोप ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है । मामले के सामने आने के बाद संबंधित कंप्यूटर शिक्षक पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है । अभिभावकों ने शिक्षक को हटाने के साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।

शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

मामले को लेकर मुख्य शिक्षाधिकारी तरुण पंत ने बुधवार को बताया कि विभाग को घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है । बताया गया कि संबंधित शिक्षक एक कंपनी के माध्यम से विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए तैनात हैं । मुख्य शिक्षाधिकारी के अनुसार , संबंधित कंपनी को शिक्षक को हटाने के निर्देश दिए जाएंगे ।

अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के माध्यम से भेजा ज्ञापन

घटना के बाद अभिभावकों ने प्रधानाचार्य के माध्यम से मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजकर संबंधित शिक्षक के अन्यत्र स्थानांतरण/हटाने की मांग की है । अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे । ज्ञापन देने वालों में विनिता , अनिता , केशव , शिवांशु , राजेश , गीता , निर्मला आदि शामिल रहे ।

इसी विद्यालय में पहले भी लग चुका है छेड़छाड़ का आरोप

मामले को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि अभिभावकों के अनुसार इसी विद्यालय के एक शिक्षक पर वर्ष 2011-12 में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगा था । आरोप के बाद संबंधित शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज होने की बात भी सामने आई है । ऐसे में वर्तमान घटना ने विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

अब विभागीय कार्रवाई पर नजर

फिलहाल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू करने की बात कही है । संबंधित शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच और विभागीय स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है , इस पर सभी की नजरें टिकी हैं । अभिभावकों की मांग और विभाग के अगले कदम से साफ होगा कि मामले में कार्रवाई कितनी सख्त होती है ।




मुनाकोट शिक्षक शराब मामला, पिथौरागढ़ शिक्षक शराब कांड, झूलाघाट न्यूज, छात्रों के साथ शराब पीने का आरोप, सरकारी स्कूल शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक पिथौरागढ़, शिक्षा विभाग पिथौरागढ़, मुनाकोट ब्लॉक समाचार, उत्तराखंड शिक्षक विवाद, पिथौरागढ़ न्यूज, Uttarakhand Hindi Samachar


Ad

Other Related posts

    भीषण हादसा : लोहाघाट में ओवरस्पीड का तांडव ! आमने - सामने भिड़ीं दो बाइकें , उड़ गए परखच्चे ,

    चम्पावत : उल्टा फहरता रहा तिरंगा , रेंजर बोले - हवा से घूम गई घिर्री , जानबूझकर नहीं हुई चूक ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दो बाइकों की टक्कर के बाद कैंटर की चपेट में आए होटल स्वामी , मौके पर मौत ,

    फजीहत : लोहाघाट से 540 Km दूर पोंटा साहिब जा रही रोडवेज बस 13 Km में खराब ,

    हड़कंप : मंदिर में पूजा करने गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण ,

    विडंबना : प्रवक्ता नहीं , फिर भी विज्ञान में कमाल ! भिंगराड़ा की बेटियों ने मारी बाजी , अब शिक्षा विभाग से सवाल ,

    तस्करी : चम्पावत की युवती और पिथौरागढ़ का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार ,

    दर्दनाक : चम्पावत में लापता व्यक्ति की जंगल में मिली लाश ,

    दर्दनाक : एक झटके में उजड़ गया परिवार ! डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत , पिता अस्पताल में भर्ती ,

    दर्दनाक : देहरादून में रात को ड्यूटी पर निकले थे दो इंजीनियर , सुबह मिली मौत की खबर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in