• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Sunday, 04-October-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : 300 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर , भट्टयूड़ा निवासी चालक की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-01 11:40:34
Share Share Share

चम्पावत : 300 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर , भट्टयूड़ा निवासी चालक की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बसान के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । पिथौरागढ़ की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा । हादसा इतना भीषण था कि डंपर के परखच्चे उड़ गए । दुर्घटना में डंपर चालक दीपक कुमार पुत्र मनीराम , निवासी भट्टयूड़ा , पिथौरागढ़ की मौके पर ही मौत हो गई ।

सुबह ग्रामीणों को मिली दुर्घटना की जानकारी

बताया जा रहा है कि दुर्घटना कल देर रात हुई , लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली । ग्रामीणों ने खाई में डंपर गिरा देखा तो तत्काल प्रशासन को हादसे की सूचना दी । सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हुईं ।

300 मीटर गहरी खाई में उतरी रेस्क्यू टीम

हादसे की सूचना मिलने पर बाराकोट और घाट चौकी पुलिस , लोहाघाट से फायर टीम तथा आपदा विभाग की टीम मौके पर पहुंची । घटनास्थल की दुर्गम स्थिति के कारण रेस्क्यू अभियान आसान नहीं था । स्थानीय युवाओं की मदद से पुलिस , फायर और आपदा टीम ने रस्सों के सहारे खाई में उतरकर चालक की तलाश शुरू की । टीमों को शव तक पहुंचने और उसे खाई से ऊपर सड़क तक लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी ।

कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मेहनत के बाद डंपर चालक दीपक कुमार का शव बरामद किया । रस्सों के सहारे शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया । इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है ।

स्थानीय युवाओं ने भी रेस्क्यू में दिया सहयोग

दुर्घटना के बाद राहत-बचाव अभियान में पुलिस , फायर और आपदा टीम के साथ स्थानीय लोगों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया । दुर्गम खाई में चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान में कई लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर टीम का साथ दिया । रेस्क्यू अभियान में बाराकोट चौकी के एसआई वजीरचंद , कांस्टेबल महेश राणा , कांस्टेबल गौरव दुर्गापाल , आपदा विभाग के अमर सिंह व दिनेश सिंह , घाट चौकी के कांस्टेबल मनोज कुमार , लोहाघाट फायर स्टेशन के फायर कर्मियों के साथ ही होटल स्वामी मदन सामंत , विजयनाथ गोस्वामी , रवि गोस्वामी , मनमोहन सिंह अधिकारी, सूरज बिष्ट समेत स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया ।

हादसे ने फिर उठाए पहाड़ी हाईवे की सुरक्षा पर सवाल

लोहाघाट-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग का यह हिस्सा पहाड़ी और कई स्थानों पर बेहद चुनौतीपूर्ण है । गहरी खाइयों वाले इस मार्ग पर वाहन दुर्घटनाएं होने पर राहत-बचाव अभियान भी बेहद कठिन हो जाता है । बसान के पास हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर वाहन चालकों की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है । उत्तराखंड हिंदी समाचार मृतक चालक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है ।





लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग हादसा, चम्पावत सड़क हादसा, लोहाघाट डंपर दुर्घटना, बसान डंपर हादसा, चम्पावत डंपर हादसा, पिथौरागढ़ डंपर चालक की मौत, दीपक कुमार भट्टयूड़ा, लोहाघाट घाट हाईवे दुर्घटना, 300 मीटर खाई में गिरा डंपर, चम्पावत न्यूज, लोहाघाट न्यूज, उत्तराखंड सड़क हादसा, Uttarakhand News, Champawat News, Lohaghat News


Ad

Other Related posts

    भीषण हादसा : लोहाघाट में ओवरस्पीड का तांडव ! आमने - सामने भिड़ीं दो बाइकें , उड़ गए परखच्चे ,

    चम्पावत : उल्टा फहरता रहा तिरंगा , रेंजर बोले - हवा से घूम गई घिर्री , जानबूझकर नहीं हुई चूक ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दो बाइकों की टक्कर के बाद कैंटर की चपेट में आए होटल स्वामी , मौके पर मौत ,

    फजीहत : लोहाघाट से 540 Km दूर पोंटा साहिब जा रही रोडवेज बस 13 Km में खराब ,

    हड़कंप : मंदिर में पूजा करने गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण ,

    विडंबना : प्रवक्ता नहीं , फिर भी विज्ञान में कमाल ! भिंगराड़ा की बेटियों ने मारी बाजी , अब शिक्षा विभाग से सवाल ,

    तस्करी : चम्पावत की युवती और पिथौरागढ़ का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार ,

    दर्दनाक : चम्पावत में लापता व्यक्ति की जंगल में मिली लाश ,

    दर्दनाक : एक झटके में उजड़ गया परिवार ! डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत , पिता अस्पताल में भर्ती ,

    दर्दनाक : देहरादून में रात को ड्यूटी पर निकले थे दो इंजीनियर , सुबह मिली मौत की खबर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in