• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Sunday, 04-October-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : चम्पावत में लापता व्यक्ति की जंगल में मिली लाश - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-01 15:33:47
Share Share Share

दर्दनाक : चम्पावत में लापता व्यक्ति की जंगल में मिली लाश


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
लोहाघाट में 10 दिन से लापता भुवन चंद्र का शव जंगल में मिला , परिवार में मचा कोहराम ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के लोहाघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंगोली के बटोली तोक से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है । बीते 21 सितंबर 2026 से लापता चल रहे भुवन चंद्र का शव गुरुवार को घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर जंगल में पहाड़ी पर पड़ा मिला । शव बरामद होते ही परिवार में कोहराम मच गया ।

21 सितंबर को घर से काम के लिए निकले थे भुवन चंद्र

जानकारी के अनुसार बटोली निवासी भुवन चंद्र पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र 21 सितंबर को घर से काम के लिए निकले थे । इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे । परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों के साथ ही संभावित स्थानों पर उनकी काफी तलाश की , लेकिन कोई सुराग नहीं मिला । लगातार तलाश के बावजूद भुवन चंद्र का पता नहीं चलने पर परिजनों ने 26 सितंबर को थाना लोहाघाट में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई ।

पुलिस , वन विभाग और ग्रामीणों ने चलाया सर्च अभियान

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश के निर्देश पर पुलिस टीम ने तलाश अभियान शुरू किया । इस अभियान में लोहाघाट पुलिस , फायर टीम , वन विभाग और स्थानीय ग्रामीण भी शामिल रहे । टीम लगातार जंगल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में भुवन चंद्र की तलाश कर रही थी । इसी दौरान गुरुवार को मंगोली के जंगल में उनका शव बरामद हुआ ।

जी से महज 100 मीटर दूर मिला शव

भुवन चंद्र का शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर जंगल में पहाड़ी पर मिला । शव मिलने की सूचना से इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई । थानाध्यक्ष लोहाघाट ओमप्रकाश के अनुसार , प्रथम दृष्टया रास्ते से फिसलकर पहाड़ी से नीचे गिरने के कारण मौत होने की आशंका नजर आ रही है । हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी ।

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

भुवन चंद्र की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम पसर गया । बताया जा रहा है कि भुवन चंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं । पिता की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी ।

सर्च अभियान में ये टीमें रहीं शामिल

भुवन चंद्र की तलाश में चलाए गए अभियान में लोहाघाट पुलिस , फायर टीम , वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने सहयोग किया । करीब दस दिन तक चली तलाश के बाद शव बरामद होने से अभियान तो समाप्त हुआ , लेकिन परिवार को मिली यह खबर बेहद दर्दनाक रही । उत्तराखंड हिंदी समाचार परिवार मृतक भुवन चंद्र के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है ।





लोहाघाट भुवन चंद्र मौत, चम्पावत समाचार, मंगोली भुवन चंद्र, लोहाघाट में लापता युवक का शव, चम्पावत क्राइम न्यूज, लोहाघाट लेटेस्ट न्यूज, मंगोली जंगल में शव, भुवन चंद्र गुमशुदगी, लोहाघाट पुलिस, Champawat News, Lohaghat News


Video:

Ad

Other Related posts

    भीषण हादसा : लोहाघाट में ओवरस्पीड का तांडव ! आमने - सामने भिड़ीं दो बाइकें , उड़ गए परखच्चे ,

    चम्पावत : उल्टा फहरता रहा तिरंगा , रेंजर बोले - हवा से घूम गई घिर्री , जानबूझकर नहीं हुई चूक ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दो बाइकों की टक्कर के बाद कैंटर की चपेट में आए होटल स्वामी , मौके पर मौत ,

    फजीहत : लोहाघाट से 540 Km दूर पोंटा साहिब जा रही रोडवेज बस 13 Km में खराब ,

    हड़कंप : मंदिर में पूजा करने गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण ,

    विडंबना : प्रवक्ता नहीं , फिर भी विज्ञान में कमाल ! भिंगराड़ा की बेटियों ने मारी बाजी , अब शिक्षा विभाग से सवाल ,

    तस्करी : चम्पावत की युवती और पिथौरागढ़ का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार ,

    दर्दनाक : एक झटके में उजड़ गया परिवार ! डंपर की टक्कर से किशोरी की मौत , पिता अस्पताल में भर्ती ,

    दर्दनाक : देहरादून में रात को ड्यूटी पर निकले थे दो इंजीनियर , सुबह मिली मौत की खबर ,

    दर्दनाक : भालू ने महिला का चेहरा और हाथ नोचा ! दराती से बचाव की कोशिश भी नाकाम , अस्पताल पहुंचते ही 52 वर्षीय मंजू देवी ने तोड़ा दम ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in