खौफनाक कांड : पहले हमला... फिर बांधा... आखिर में दोनों को जिंदा जला दिया
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
मंदिर में सो रहे दो साधुओं की बेरहमी से हत्या ! बांधकर जिंदा जलाया , आरोपी गिरफ्तार ।
उत्तर प्रदेश ( UP ) - शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सुथा गांव में हनुमान मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की हत्या से हड़कंप मच गया । आरोप है कि आरोपी ने पहले दोनों पर लोहे की रॉड से हमला किया और फिर उन्हें अलग-अलग तख्त से बांधकर लकड़ियों से ढक दिया । इसके बाद आग लगा दी , जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।रॉड से हमला , फिर जिंदा जलाया
मंदिर में रहने वाले गोपाल दास उर्फ राममूर्ति और उनके शिष्य दृगपाल सिंह उर्फ बिहारी दास बुधवार रात मंदिर परिसर में सो रहे थे । पुलिस के मुताबिक , गांव का ही सुमित सिंह वहां पहुंचा और दोनों पर रॉड से हमला किया । इसके बाद उन्हें तख्त से बांधकर लकड़ियों के बीच आग लगा दी ।सुबह धुआं उठा तो खुला खौफनाक राज
गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई । मौके पर दोनों साधुओं के जले हुए शव मिले । सूचना मिलते ही खुदागंज पुलिस, पीआरबी - 112 , डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए । शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।आरोपी गिरफ्तार , हथियार बरामद
पुलिस ने गांव के ही सुमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है । उसके पास से वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की गई है । पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से छह-सात मुकदमे दर्ज हैं और उससे पूछताछ जारी है । एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने बताया कि घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं ।
शाहजहांपुर साधु हत्या, शाहजहांपुर मंदिर हत्याकांड, खुदागंज साधु हत्या, दो साधुओं की हत्या, साधुओं को जिंदा जलाया, हनुमान मंदिर हत्याकांड, सुमित सिंह गिरफ्तार, शाहजहांपुर क्राइम न्यूज, उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज, यूपी लेटेस्ट न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:
Video: