• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 05-October-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : चम्पावत के बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक , सीएम बोले - अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगा शासन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-04 15:26:10
Share Share Share

बड़ी खबर : चम्पावत के बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक , सीएम बोले - अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगा शासन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
सीमांत चम्पावत से बड़ा संदेश - भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में जुटी धामी कैबिनेट , स्थानीय मुद्दों और विकास पर होगा मंथन ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड में शासन को दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई पहल की है । भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है । चम्पावत जिले में पहली बार कैबिनेट बैठक होने से इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है ।

देहरादून से बाहर भी बैठेगी कैबिनेट

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैबिनेट की बैठकें अब केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी । प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी , ताकि स्थानीय समस्याओं , विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को सीधे शासन के सामने रखा जा सके ।

सीमांत क्षेत्रों पर सरकार का फोकस
Advertisement

>सीएम ने कहा कि सीमांत क्षेत्र केवल राज्य की भौगोलिक सीमा नहीं , बल्कि देश की सुरक्षा , संस्कृति और विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं । सरकार की प्राथमिकता सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, रोजगार, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत करना है ।

जनता के और करीब पहुंचेगा शासन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शासन को जनता के और करीब ले जाना है । अलग-अलग क्षेत्रों में कैबिनेट बैठक होने से स्थानीय परिस्थितियों और जन अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समझने तथा विकास से जुड़े विषयों पर त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक संतुलित विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है और विकास की गति को हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ाया जाएगा ।





चम्पावत कैबिनेट बैठक, बनबसा कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, धामी कैबिनेट, उत्तराखंड कैबिनेट बैठक, NHPC बनबसा, भारत नेपाल सीमा, चम्पावत न्यूज, सीमांत क्षेत्र विकास, उत्तराखंड सरकार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : फिर बीच रास्ते में दम तोड़ गई रोडवेज बस ! फंसे यात्री , व्यवस्था पर उठे सवाल ,

    सनसनी : उत्तराखंड में प्रेम का खूनी अंजाम ! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को जंगल में बुलाया और कर दी हत्या ,

    हड़कंप : घास काटते समय मशीन की चपेट में आया पैर , 56 वर्षीय व्यक्ति की चीख - पुकार से गांव में मचा हड़कंप ,

    चम्पावत : भैंस और चप्पल मिली नदी किनारे , महिला गायब ! आखिर क्या हुआ गीता देवी के साथ ? ,

    चम्पावत में धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले : जमीन से लेकर शिक्षा और कर्मचारियों तक पर सरकार के अहम निर्णय ,

    भीषण हादसा : लोहाघाट में ओवरस्पीड का तांडव ! आमने - सामने भिड़ीं दो बाइकें , उड़ गए परखच्चे ,

    चम्पावत : उल्टा फहरता रहा तिरंगा , रेंजर बोले - हवा से घूम गई घिर्री , जानबूझकर नहीं हुई चूक ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दो बाइकों की टक्कर के बाद कैंटर की चपेट में आए होटल स्वामी , मौके पर मौत ,

    फजीहत : लोहाघाट से 540 Km दूर पोंटा साहिब जा रही रोडवेज बस 13 Km में खराब ,

    हड़कंप : मंदिर में पूजा करने गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in