• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Tuesday, 06-October-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : भैंस और चप्पल मिली नदी किनारे , महिला गायब ! आखिर क्या हुआ गीता देवी के साथ ? - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-04 19:33:19
Share Share Share

चम्पावत : भैंस और चप्पल मिली नदी किनारे , महिला गायब ! आखिर क्या हुआ गीता देवी के साथ ?


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत में तीन दिन से लापता महिला की तलाश तेज , लोहावती नदी में बहने की आशंका ।
भैंस और चप्पल नदी किनारे मिलने से बढ़ी चिंता , SDRF ने ग्रामीणों के साथ चलाया सर्च अभियान ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के सीमांत मंच-तामली क्षेत्र की ग्राम सभा नीड (तल्ली) निवासी गीता देवी पत्नी उमेद सिंह पिछले चार दिनों से लापता हैं । लोहाघाट से आगे चलकर लोहावती नदी का बहाव काफी तेज हो जाता है , इसीलिए ग्रामीणों द्वारा लोहावती नदी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है । हालांकि , अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है ।

नदी में SDRF ने चलाया सर्च अभियान

Advertisement
SDRF की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर लोहावती नदी में सर्च अभियान चलाया , लेकिन काफी तलाश के बावजूद गीता देवी का पता नहीं चल सका । नदी में पानी का बहाव तेज होने और जलस्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी सर्च अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।

नदी किनारे मिली भैंस और चप्पल

Advertisement
ग्रामीणों के मुताबिक गीता देवी की भैंस और उनकी चप्पल नदी किनारे मिली है । इसके बाद उनके नदी में बहने की आशंका और गहरा गई है । वहीं , ग्रामीणों ने जंगली जानवर के हमले की आशंका से भी इनकार नहीं किया है ।

गोताखोर टीम जुटी है सर्च अभियान में

गोताखोरों की विशेष टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है । ग्रामीण भी लगातार नदी और आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश में जुटे हुए हैं ।

आखिर गीता देवी के साथ क्या हुआ ?

Advertisement
गीता देवी नदी में बही हैं या उनके साथ कोई अन्य घटना हुई है , इसका स्पष्ट पता उनके मिलने के बाद ही चल पाएगा । फिलहाल प्रशासन और ग्रामीणों की ओर से तलाश जारी है । परिवार और ग्रामीणों को महिला के सुरक्षित मिलने की उम्मीद है ।





चम्पावत महिला लापता, गीता देवी लापता, मंच तामली समाचार, नीड तल्ली चम्पावत, लोहावती नदी, लोहावती नदी में महिला के बहने की आशंका, SDRF सर्च अभियान, चम्पावत लापता महिला, उत्तराखंड महिला लापता, Champawat News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    हादसा : नशे में धुत ड्राइवर की रफ्तार ने मचाया कहर , स्कूटी सवार दो युवकों उड़ाया ,

    चम्पावत : पाटी में 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दिखाया विज्ञान का हुनर , जानिए कौन रहा अव्वल ,

    चम्पावतमें UKD की बैठक , उत्तराखंड उत्थान यात्रा से लेकर संगठन विस्तार तक बनी रणनीति ,

    दर्दनाक : एक झटके में उजड़ गया परिवार ! इकलौते बेटे को तेज रफ्तार कार ने छीन लिया ,

    दर्दनाक : घूमने निकला था युवक, लौटकर नहीं आया... मारपीट के बाद अस्पताल में मौत ,

    दर्दनाक : मां - बाप के सामने उजड़ गया घर ! 10 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार ,

    हादसा : दूध से भरा ट्रक खाई में गिरा ! चालक गंभीर , दूध की सप्लाई पर भी असर की आशंका ,

    चम्पावत : फिर बीच रास्ते में दम तोड़ गई रोडवेज बस ! फंसे यात्री , व्यवस्था पर उठे सवाल ,

    सनसनी : उत्तराखंड में प्रेम का खूनी अंजाम ! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को जंगल में बुलाया और कर दी हत्या ,

    हड़कंप : घास काटते समय मशीन की चपेट में आया पैर , 56 वर्षीय व्यक्ति की चीख - पुकार से गांव में मचा हड़कंप ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in