• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Wednesday, 07-October-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : घूमने निकला था युवक, लौटकर नहीं आया... मारपीट के बाद अस्पताल में मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-05 13:33:36
Share Share Share

दर्दनाक : घूमने निकला था युवक, लौटकर नहीं आया... मारपीट के बाद अस्पताल में मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तरकाशी से बालकराम नौटियाल की रिपोर्ट
उत्तरकाशी में मारपीट के बाद युवक की मौत , हत्या का मुकदमा दर्ज ।
कुटेटी क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल मिला था युवक , उपचार के दौरान तोड़ा दम ।
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिला मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर कुटेटी क्षेत्र में शनिवार शाम हुई मारपीट के मामले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई । मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है ।

प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का आरोप

Advertisement
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के बधाण गांव निवासी रोशन लाल (34) शनिवार शाम कुटेटी बैरियर के आगे गया था । आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अर्जुन लाल और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की । गंभीर रूप से घायल रोशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।

सात लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Advertisement
परिजनों के मुताबिक , रोशन का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था और इसी को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई । मृतक के बड़े भाई संजय लाल ने रामलाल , लखमा देवी , अर्जुन , विकास , मनोज , केशव और वीरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी ।

चार आरोपी पुलिस हिरासत में

Advertisement
कोतवाली प्रभारी उत्तरकाशी दिनेश कुमार के अनुसार , तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । पुलिस ने अर्जुन , विकास , वीरेंद्र और केशव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । मामले की जांच जारी है ।




उत्तरकाशी हत्या, उत्तरकाशी मारपीट, कुटेटी हत्या मामला, उत्तरकाशी क्राइम न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार, चिन्यालीसौड़ न्यूज, उत्तरकाशी पुलिस, युवक की मौत, हत्या का केस, कुटेटी बैरियर


Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : पाटी में युवती लापता... फिर पुलिस ने खंगाली लोकेशन और अल्मोड़ा में मिल गया सुराग ,

    CM धामी की मदद पहुंची चम्पावत , 3 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता ,

    दर्दनाक : घर में गूंजती रही चीखें... पड़ोसी ने देखा खौफनाक मंजर , तीन लोगों की हत्या से दहला उत्तराखंड ,

    गुड न्यूज : चम्पावत में शानदार प्रदर्शन के बाद अब राज्य स्तर पर होगा भिंगराड़ा के होनहारों का मुकाबला ,

    गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर चरस की फोटो - वीडियो डालना पड़ा भारी , युवक गिरफ्तार ,

    बवाल : जन्मदिन की दावत में खूनी संघर्ष , लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला ,

    हड़कंप : युवती को जबरन पकड़कर मुंह में डाला जहरीला पदार्थ , आरोपी नरेंद्र सिंह गिरफ्तार ,

    चम्पावत : एक मंच... कई सुर... और तालियों की गूंज ! पाटी में यादगार बना संगीत महाविद्यालय का समारोह ,

    दर्दनाक : गर्दन की मालिश बनी मौत की वजह ? 23 वर्षीय महिला की मौत , हकीम पर हत्या का मुकदमा ,

    हादसा : नशे में धुत ड्राइवर की रफ्तार ने मचाया कहर , स्कूटी सवार दो युवकों उड़ाया ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in