• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 08-October-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : एक मंच... कई सुर... और तालियों की गूंज ! पाटी में यादगार बना संगीत महाविद्यालय का समारोह - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-06 11:32:15
Share Share Share

चम्पावत : एक मंच... कई सुर... और तालियों की गूंज ! पाटी में यादगार बना संगीत महाविद्यालय का समारोह


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
पाटी में संगीत की सुरमयी शाम , सरस्वती संगीत महाविद्यालय का 26वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से संपन्न ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी स्थित सरस्वती संगीत महाविद्यालय में रविवार , 4 अक्टूबर को 26वां दीक्षांत समारोह एवं परीक्षाफल वितरण समारोह धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया । शास्त्रीय संगीत की सुरमयी प्रस्तुतियों , भजनों और गजलों ने कार्यक्रम में ऐसा रंग भरा कि पूरा वातावरण तालियों की गूंज से गूंज उठा ।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पाटी राजेंद्र सिंह लडवाल ने की , जबकि शिक्षाविद् लीलाम्बर सोराड़ी मुख्य अतिथि रहे । कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रबीश चंद्र पचौली ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इसके बाद विद्यालय की बालिकाओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर समारोह को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया ।

शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Advertisement
विद्यालय के प्रबंधक सी.एस. मौनी ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी । इसके बाद विद्यार्थियों ने एक के बाद एक शानदार संगीत प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी । सागर मौनी ने राग शुद्ध सारंग में छोटा ख्याल एवं भजन प्रस्तुत किया । वहीं छात्रा मानसी गहतोड़ी ने राग शंकरा में विभिन्न लयकारियों के साथ ध्रुपद प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । प्रकाश भट्ट ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित गजल प्रस्तुत की , जबकि दीपक सोराड़ी ने सुंदर भजन की प्रस्तुति दी ।

राग तिलक कामोद और भीमपलासी ने जीता दिल

Advertisement
कार्यक्रम में खुशी जोशी एवं दीपांशी ने राग तिलक कामोद और भीमपलासी की प्रस्तुति दी । इन प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को शास्त्रीय संगीत की गहराई और खूबसूरती से रूबरू कराया । वहीं सुमित , आदित्य पंगरिया , हृदयांश और ममता ने तबले पर आड़ा चौताल , तीनताल एवं एकताल में सोलो वादन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया ।

तबले और हारमोनियम की संगत ने बढ़ाई प्रस्तुति की मिठास

संगीत प्रस्तुतियों में हारमोनियम पर सी.एस. मौनी ने संगत की , जबकि तबले पर सौरभ अवस्थी , प्रवीण बिष्ट एवं लक्ष्य जोशी ने संगति दी । सुर और ताल के इस खूबसूरत मेल ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया । कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया ।

विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान

Advertisement
दीक्षांत एवं परीक्षाफल वितरण समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे । कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पाटी महेश भट्ट , भाजपा नेता सुरेश भट्ट , भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी , माधवानंद पचौली , हिमांती भट्ट , अंकिता मौनी , त्रिलोकी देवी सहित कई सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे । समारोह ने न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित किया , बल्कि पाटी क्षेत्र में शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और नई पीढ़ी की संगीत प्रतिभा को भी मंच प्रदान किया ।





सरस्वती संगीत महाविद्यालय पाटी, पाटी चम्पावत, 26वां दीक्षांत समारोह, परीक्षाफल वितरण समारोह, चम्पावत समाचार, पाटी समाचार, शास्त्रीय संगीत, राग शुद्ध सारंग, राग शंकरा, राग तिलक कामोद, राग भीमपलासी, संगीत समारोह पाटी, सरस्वती संगीत महाविद्यालय चम्पावत, उत्तराखंड संगीत समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : चम्पावत के इस संरक्षित शिव मंदिर पर मंडराया खतरा ! बिना अनुमति बन रहे दो नए मंदिर , पुरातत्व विभाग ने लगाई रोक ,

    चम्पावत : पाटी अस्पताल की बदहाली पर जनता का फूटा गुस्सा , CHC बनाने की मांग ,

    चेतावनी : दूध के उचित दाम की मांग पर गरमाया मामला , चंपावत से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी ,

    दुखद : कुछ ही पल में उजड़ गया परिवार ! नदी पार करते समय 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत ,

    चम्पावत : पाटी में युवती लापता... फिर पुलिस ने खंगाली लोकेशन और अल्मोड़ा में मिल गया सुराग ,

    CM धामी की मदद पहुंची चम्पावत , 3 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता ,

    दर्दनाक : घर में गूंजती रही चीखें... पड़ोसी ने देखा खौफनाक मंजर , तीन लोगों की हत्या से दहला उत्तराखंड ,

    गुड न्यूज : चम्पावत में शानदार प्रदर्शन के बाद अब राज्य स्तर पर होगा भिंगराड़ा के होनहारों का मुकाबला ,

    गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर चरस की फोटो - वीडियो डालना पड़ा भारी , युवक गिरफ्तार ,

    बवाल : जन्मदिन की दावत में खूनी संघर्ष , लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in