बवाल : जन्मदिन की दावत में खूनी संघर्ष , लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( U.S Nagar ) - जिले के काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में शनिवार रात जन्मदिन की दावत उस समय खूनी संघर्ष में बदल गई , जब रसगुल्ला परोसने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया । देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किए जाने के आरोप सामने आए । मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।रसगुल्ला परोसने को लेकर शुरू हुआ विवाद
बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर परिजन प्रीतम , मदन , आर्यन और विक्की बीच - बचाव करने पहुंचे । इसी दौरान जयविंदर और उसके साथियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया । मारपीट में कई लोग घायल हो गए ।घर पर भी बरसे ईंट - पत्थर
दूसरे पक्ष ने भी लगाया गाली - गलौज का आरोप
वहीं , दूसरे पक्ष के कैलाश सिंह पुत्र पूरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में अलग आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि जन्मदिन की दावत के दौरान पड़ोसी प्रीतम ने उनके पुत्र जयविंदर के साथ गाली-गलौज की , जिसके बाद विवाद बढ़ गया ।दोनों पक्षों की तहरीर पर 18 के खिलाफ मुकदमा
उधम सिंह नगर खबर, काशीपुर खबर, कुंडा थाना, लालपुर मारपीट, जन्मदिन पार्टी में विवाद, रसगुल्ले को लेकर मारपीट, काशीपुर खूनी संघर्ष, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, उधम सिंह नगर क्राइम, 18 लोगों पर केस, कुंडा पुलिस, लालपुर विवाद, उत्तराखंड हिंदी समाचार