दुखद : कुछ ही पल में उजड़ गया परिवार ! नदी पार करते समय 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
संवाद सहयोगी - बागेश्वर
पुंगर नदी में बहकर 8 साल की बच्ची की मौत , स्कूल से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा ।
बागेश्वर ( Bageshwar ) - उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है । दुग - नाकुरी तहसील के भैरूचौबट्टा गांव के तिलाड़ी तोक में मंगलवार को पुंगर नदी पार करते समय आठ साल की बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई । हादसे में बच्ची की मौत हो गई । घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।स्कूल से घर लौट रही थी मासूम
बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे
हादसा होते ही गुड्डी के साथ चल रहे बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी । आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई । ग्रामीणों ने नदी और आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक खोजबीन की । काफी तलाश के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ ।तीन बहनों में सबसे छोटी थी गुड्डी
गुड्डी अपने परिवार में तीन बहनों में सबसे छोटी थी । उसके पिता हिमाचल प्रदेश में नौकरी करते हैं , जबकि उसकी मां मजदूरी करती हैं । मासूम बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ।पुल होने के बावजूद नदी से गुजरते थे बच्चे
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है । हादसे के बाद ग्रामीणों में नदी पार करने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है ।अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर बना हादसे का कारण
बागेश्वर समाचार, उत्तराखंड समाचार, बागेश्वर हादसा, पुंगर नदी हादसा, पुंगर नदी में बच्ची की मौत, 8 साल की बच्ची की मौत, उत्तराखंड दर्दनाक हादसा, दुग-नाकुरी तहसील, भैरूचौबट्टा गांव, तिलाड़ी तोक हादसा, स्कूल से लौटते समय हादसा, नदी में बहकर बच्ची की मौत, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Bageshwar News, Uttarakhand News