• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 08-October-2026

Home उत्तराखंड

चेतावनी : दूध के उचित दाम की मांग पर गरमाया मामला , चंपावत से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-07 14:49:36
Share Share Share

चेतावनी : दूध के उचित दाम की मांग पर गरमाया मामला , चंपावत से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हल्द्वानी में किसान मंच की प्रेस वार्ता , सरकार को दिया दो सप्ताह का समय ।
हल्द्वानी ( Haldwani ) - उत्तराखंड में पशुपालकों को दूध का सम्मानजनक खरीद मूल्य दिलाने की मांग को लेकर किसान मंच उत्तराखंड ने आंदोलन की चेतावनी दी है । हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने कहा कि 1 अक्टूबर को डेयरी विकास विभाग के निदेशक को ज्ञापन देकर सरकार को दो सप्ताह का समय दिया गया है ।

सरकार नहीं मानी तो चंपावत से शुरू होगा आंदोलन

Advertisement
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि पहले सरकार से संवाद के जरिए समाधान की कोशिश की जा रही है । यदि तय अवधि में पशुपालकों के हित में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है , जबकि पशुपालक को उसकी मेहनत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल रहा ।

हिमाचल का उदाहरण देकर सरकार से सवाल

प्रदेश प्रवक्ता कुसुम लता बौड़ाई ने कहा कि चारा , पशु आहार, दवाइयों और इलाज की लागत लगातार बढ़ी है । उन्होंने हिमाचल प्रदेश के बजट का हवाला देते हुए कहा कि वहां गाय के दूध का खरीद मूल्य ₹51 से बढ़ाकर ₹61 और भैंस के दूध का ₹61 से ₹71 प्रति लीटर करने की घोषणा की गई है । उन्होंने सवाल उठाया कि यदि हिमाचल में पशुपालकों के लिए दूध का मूल्य बढ़ाया जा सकता है तो उत्तराखंड में ऐसा क्यों नहीं हो सकता ।

पशुपालक खैरात नहीं , मेहनत का सम्मानजनक मूल्य मांग रहा

Advertisement
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा पहाड़ी कमल तिवारी ने कहा कि उचित मूल्य नहीं मिलने से युवा पशुपालन से दूर हो रहा है । वहीं हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि यह मुद्दा केवल चंपावत तक सीमित नहीं है और हल्द्वानी - नैनीताल के पशुपालकों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा । संरक्षक पीयूष जोशी ने कहा कि आंदोलन शुरू हुआ तो किसान , पशुपालक और सामाजिक संगठनों से समर्थन मांगा जाएगा । उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण , लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से चलाया जाएगा । किसान मंच का संदेश है - दूध हमारा , मेहनत हमारी , तो कीमत भी सम्मानजनक चाहिए । यदि तय अवधि में पशुपालकों के हित में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा ।

Advertisement




उत्तराखंड दूध का खरीद मूल्य, पशुपालक आंदोलन उत्तराखंड, किसान मंच उत्तराखंड, चंपावत किसान आंदोलन, हल्द्वानी किसान मंच, दूध के उचित दाम, पशुपालक किसान, उत्तराखंड पशुपालन, पुष्कर सिंह धामी, चंपावत न्यूज


Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : चम्पावत के इस संरक्षित शिव मंदिर पर मंडराया खतरा ! बिना अनुमति बन रहे दो नए मंदिर , पुरातत्व विभाग ने लगाई रोक ,

    चम्पावत : पाटी अस्पताल की बदहाली पर जनता का फूटा गुस्सा , CHC बनाने की मांग ,

    दुखद : कुछ ही पल में उजड़ गया परिवार ! नदी पार करते समय 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत ,

    चम्पावत : पाटी में युवती लापता... फिर पुलिस ने खंगाली लोकेशन और अल्मोड़ा में मिल गया सुराग ,

    CM धामी की मदद पहुंची चम्पावत , 3 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता ,

    दर्दनाक : घर में गूंजती रही चीखें... पड़ोसी ने देखा खौफनाक मंजर , तीन लोगों की हत्या से दहला उत्तराखंड ,

    गुड न्यूज : चम्पावत में शानदार प्रदर्शन के बाद अब राज्य स्तर पर होगा भिंगराड़ा के होनहारों का मुकाबला ,

    गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर चरस की फोटो - वीडियो डालना पड़ा भारी , युवक गिरफ्तार ,

    बवाल : जन्मदिन की दावत में खूनी संघर्ष , लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला ,

    हड़कंप : युवती को जबरन पकड़कर मुंह में डाला जहरीला पदार्थ , आरोपी नरेंद्र सिंह गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in