• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Friday, 09-October-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : चम्पावत के इस संरक्षित शिव मंदिर पर मंडराया खतरा ! बिना अनुमति बन रहे दो नए मंदिर , पुरातत्व विभाग ने लगाई रोक - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-07 19:47:39
Share Share Share

बड़ी खबर : चम्पावत के इस संरक्षित शिव मंदिर पर मंडराया खतरा ! बिना अनुमति बन रहे दो नए मंदिर , पुरातत्व विभाग ने लगाई रोक


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
धर्मशाला , मूर्ति निर्माण और खनन से स्मारक की मौलिकता प्रभावित होने की शिकायत , क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने ग्राम प्रधान को भेजा कड़ा पत्र , निर्माण तत्काल रोकने के निर्देश ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की लोहाघाट तहसील के मजपीपल गांव में स्थित संरक्षणाधीन शिव मंदिर एवं अभिलेखयुक्त नौले से जुड़े मामले में पुरातत्व विभाग ने गंभीर आपत्ति जताई है । विभाग के संज्ञान में आया है कि संरक्षित स्मारक स्थल के परिसर में बिना अनुमति निर्माण कार्य किए जा रहे हैं , जिससे ऐतिहासिक स्मारक की मौलिकता और आसपास का परिदृश्य प्रभावित होने की आशंका है । इस मामले में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई , अल्मोड़ा ने 05 अक्टूबर 2026 को ग्राम प्रधान मजपीपल को पत्र भेजकर किसी भी प्रकार के नए निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं । पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी चम्पावत , उप जिलाधिकारी लोहाघाट और राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी मड़लक को भी भेजी गई है ।

संरक्षित स्थल पर बन रहे दो नए मंदिर , विभाग ने जताई आपत्ति

Advertisement
क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्मारक परिचर द्वारा स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि स्थानीय लोगों द्वारा दो अन्य नवीन मंदिरों का निर्माण कराया जा रहा है । विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम , 2010 के तहत बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जाना दंडनीय अपराध है ।

धर्मशाला और मूर्ति निर्माण का भी जिक्र

पुरातत्व विभाग के पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संरक्षणाधीन स्थल पर धर्मशाला , मूर्ति निर्माण समेत अन्य कार्य बिना अनुमति किए जा रहे हैं । विभाग के अनुसार इस तरह के निर्माण से स्मारक की मौलिकता प्रभावित हो रही है । इतना ही नहीं , पत्र में खनन और अन्य नव-निर्माण कार्यों का भी उल्लेख है । विभाग ने आशंका जताई है कि ऐसे कार्यों से न केवल ऐतिहासिक स्मारक की मौलिकता बल्कि उसके आसपास का पूरा परिदृश्य भी प्रभावित हो सकता है ।

100 मीटर तक निर्माण पर रोक , 200 मीटर क्षेत्र भी विनियमित

Advertisement
पुरातत्व विभाग ने अपने पत्र में उत्तराखंड शासन के आदेशों का हवाला देते हुए बताया है कि संरक्षित स्मारकों के आसपास 100 मीटर तक का क्षेत्र और उसके आगे 200 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित एवं विनियमित क्षेत्र के रूप में माना जाता है । विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में निर्माण , खनन , विज्ञापन आदि कार्य बिना सक्षम अनुमति के नहीं किए जा सकते ।

निर्माण से पहले प्रमुख सचिव स्तर से अनुमति जरूरी

पत्र में साफ किया गया है कि संरक्षित स्मारक स्थल के आसपास किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य करने से पहले सक्षम प्राधिकारी एवं प्रमुख सचिव , संस्कृति विभाग , उत्तराखंड शासन स्तर से अनुमति लिया जाना आवश्यक है । ऐसे में मजपीपल स्थित ऐतिहासिक स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर पुरातत्व विभाग ने ग्राम प्रधान को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं ।

तत्काल निर्माण कार्य रोकें , विभाग ने दी सख्त हिदायत

क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई ने मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने और किसी भी निर्माण के लिए विभागीय सहमति प्राप्त करने को कहा है । साथ ही ग्राम प्रधान से अनुरोध किया गया है कि संरक्षणाधीन स्मारक स्थल को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचाई जाए और भविष्य में भी बिना अनुमति कोई नव-निर्माण न किया जाए । विभाग ने यह भी कहा है कि यदि स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य होता है तो इसकी सूचना तत्काल क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के कार्यालय को दी जाए ।

ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा पर अब निगाहें

Advertisement
मजपीपल का शिव मंदिर एवं अभिलेखयुक्त नौला केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा स्थल नहीं , बल्कि राज्य संरक्षणाधीन ऐतिहासिक धरोहर भी है । ऐसे में यहां बिना अनुमति हो रहे निर्माण को लेकर पुरातत्व विभाग की सख्ती के बाद अब स्थानीय स्तर पर भी इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है । अब देखना यह होगा कि विभागीय निर्देश के बाद निर्माण कार्य रुकते हैं या नहीं और संरक्षित स्मारक की मौलिकता एवं ऐतिहासिक स्वरूप को बचाने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है ।





लोहाघाट मजपीपल शिव मंदिर, मजपीपल संरक्षित स्मारक, चम्पावत पुरातत्व विभाग, लोहाघाट पुरातत्व विभाग, अभिलेखयुक्त नौला मजपीपल, चम्पावत ऐतिहासिक मंदिर, उत्तराखंड संरक्षित स्मारक, मजपीपल मंदिर निर्माण, लोहाघाट न्यूज, चम्पावत न्यूज, Uttarakhand Archaeology, Champawat News, Lohaghat News, Majpeepal Shiv Temple


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : लोहावती नदी ने छीन ली गीता देवी की जिंदगी ! 8 दिन बाद घटनास्थल से 3 किमी दूर मिला शव ,

    ड्रामा : दो सगे भाइयों का हाई-वोल्टेज ड्रामा ! पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार ,

    चम्पावत : पाटी अस्पताल की बदहाली पर जनता का फूटा गुस्सा , CHC बनाने की मांग ,

    चेतावनी : दूध के उचित दाम की मांग पर गरमाया मामला , चंपावत से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी ,

    दुखद : कुछ ही पल में उजड़ गया परिवार ! नदी पार करते समय 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत ,

    चम्पावत : पाटी में युवती लापता... फिर पुलिस ने खंगाली लोकेशन और अल्मोड़ा में मिल गया सुराग ,

    CM धामी की मदद पहुंची चम्पावत , 3 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता ,

    दर्दनाक : घर में गूंजती रही चीखें... पड़ोसी ने देखा खौफनाक मंजर , तीन लोगों की हत्या से दहला उत्तराखंड ,

    गुड न्यूज : चम्पावत में शानदार प्रदर्शन के बाद अब राज्य स्तर पर होगा भिंगराड़ा के होनहारों का मुकाबला ,

    गिरफ्तार : इंस्टाग्राम पर चरस की फोटो - वीडियो डालना पड़ा भारी , युवक गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in