गजब की ईमानदारी : हजारों रुपये ज्यादा मिले तो बैंक को लौटाए , पहले 23 लाख वाले ATM कार्ड के मामले में भी जीता था दिल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
विड्रोल में हजारों रुपये ज्यादा मिले तो बैंक लौटाए , 23 लाख रुपये वाले ATM कार्ड को भी पहुंचाया सही हाथों तक ।
समाजसेविका रीता गहतोड़ी ने फिर पेश की ईमानदारी की मिसाल , तीलू रौतेली पुरस्कार समेत कई सम्मान कर चुकी हैं हासिल , माता-पिता से मिली सीख को जीवन में उतारकर कर रहीं मानव सेवा ।
चम्पावत ( Champawat ) - आज के दौर में जहां पैसों के लिए रिश्तों तक में दरार आ जाती है , वहीं लोहाघाट की समाजसेविका रीता गहतोड़ी ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है , जो हर किसी को प्रेरणा देती है । रीता गहतोड़ी ने बताया नैनीताल बैंक में विड्रोल के दौरान उन्हें हजारों रुपये अतिरिक्त मिल गए । वह चाहतीं तो चुपचाप उन रुपयों को अपने पास रख सकती थीं , लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । रीता गहतोड़ी ने अतिरिक्त धनराशि बैंक को लौटाकर साबित कर दिया कि ईमानदारी केवल शब्द नहीं , बल्कि संस्कारों से जुड़ा चरित्र है । उनकी इस पहल की बैंक कर्मियों ने सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया । खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है , जब रीता गहतोड़ी ने ईमानदारी दिखाते हुए किसी की धनराशि या कीमती वस्तु लौटाई हो । इससे पहले भी वह ऐसा कर चुकी हैं ।हजारों रुपये अतिरिक्त मिले , फिर भी नहीं डोला ईमान
ATM कार्ड के पीछे लिखा था PIN , खाते में थे करीब 23 लाख रुपये
बार - बार लौटाई दूसरों की धनराशि , सेवा को बनाया जीवन का उद्देश्य
बैंक कर्मियों ने भी की सराहना
रीता गहतोड़ी के इस कार्य की बैंक मैनेजर शशांक मेहता , नीरज जोशी , जगदीश चन्द्र जोशी , भोला भट्ट , तारा दत्त भट्ट और खीम सिंह महर आदि ने सराहना की । उन्होंने कहा कि ईमानदारी जीवन की ऐसी पूंजी है , जिसे हर जगह सम्मान मिलता है ।माता-पिता से मिली ईमानदारी की सीख
रीता गहतोड़ी ने बताया कि उन्हें ईमानदारी और अच्छे संस्कारों की सीख अपने माता-पिता से मिली है । उन्होंने इन्हीं मूल्यों को अपने जीवन में अपनाया है और मानव सेवा को प्राथमिकता दी है ।समाज के लिए बड़ा संदेश , संस्कारों से बनती है पहचान
रीता गहतोड़ी, चम्पावत समाचार, लोहाघाट समाचार, रीता गहतोड़ी ईमानदारी, तीलू रौतेली पुरस्कार, नैनीताल बैंक लोहाघाट, ATM कार्ड लौटाया, उत्तराखंड की प्रेरक महिलाएं, समाजसेविका रीता गहतोड़ी, उत्तराखंड हिंदी समाचार
Video: