• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Sunday, 11-October-2026

Home उत्तराखंड

2027 चुनाव की आहट : चम्पावत में DM ने संभाला मोर्चा , गोरल चौड़ में शुरू हुई बड़ी तैयारी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-09 22:33:26
Share Share Share

2027 चुनाव की आहट : चम्पावत में DM ने संभाला मोर्चा , गोरल चौड़ में शुरू हुई बड़ी तैयारी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत में 2027 चुनाव की आहट ! गोरल चौड़ में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल की तैयारी तेज ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज होने लगी हैं । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को चम्पावत के गोरल चौड़ मैदान के निकट प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

ईवीएम की सुरक्षा से मतगणना तक , हर व्यवस्था पर नजर

Advertisement
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित रखरखाव व्यवस्था , सीसीटीवी निगरानी , अग्निशमन उपकरणों और निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर विशेष जोर दिया । साथ ही मतगणना कक्षों में टेबलों , कार्मिकों व अधिकृत अभिकर्ताओं के बैठने , बैरिकेडिंग और प्रवेश-निकास मार्गों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया ।

पार्किंग से लेकर सुरक्षा तक , अधिकारियों को निर्देश

Advertisement
डीएम ने प्रस्तावित स्थल का तकनीकी आकलन कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए । परिसर में पार्किंग , पेयजल , शौचालय , साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने को कहा ।

निष्पक्ष चुनाव प्रशासन की प्राथमिकता

Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र , निष्पक्ष , शांतिपूर्ण और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बीसी पंत , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी , लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल , अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे ।

Advertisement



चम्पावत विधानसभा चुनाव 2027, उत्तराखंड चुनाव 2027, डीएम मनीष कुमार, गोरल चौड़ स्ट्रॉन्ग रूम, चम्पावत मतगणना स्थल, जिला निर्वाचन अधिकारी चम्पावत, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad

Other Related posts

    मानसिक स्वास्थ्य को लेकर न बरतें लापरवाही ! विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की राह आसान या मुश्किल ? 2027 के चुनाव में इन मुद्दों पर रहेगी नजर ,

    दर्दनाक : गुलदार का खूनी हमला ! घास काटने गई महिला को बनाया निवाला ,

    बड़ी खबर : जमीन के पट्टों को लेकर धामी सरकार का बड़ा कदम ! श्रेणी-1 क और 6(2) की भूमि के विनियमितीकरण की तैयारी ,

    अजब - गजब : मकान मालिक ने शराब मंगाने को दिया फोन , किरायेदार ने 26 बार में उड़ा दिए ₹1.36 लाख ,

    पत्नी की हत्या का आरोप , ग्रामीणों ने आरोपी पति को पकड़ा ,

    गजब की ईमानदारी : हजारों रुपये ज्यादा मिले तो बैंक को लौटाए , पहले 23 लाख वाले ATM कार्ड के मामले में भी जीता था दिल ,

    अजब - ग़जब चम्पावत : पाटी के पीएमश्री विद्यालय में 6 विषयों के शिक्षक नहीं ! 254 बच्चों की पढ़ाई पर संकट ,

    वारदात : दरांती से पत्नी का गला काटकर हत्या , वारदात के बाद पति फरार ,

    दर्दनाक : लोहावती नदी ने छीन ली गीता देवी की जिंदगी ! 8 दिन बाद घटनास्थल से 3 किमी दूर मिला शव ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in