• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Wednesday, 14-October-2026

Home देश - दुनियां

ख़ामोशी की दहाड़ : सरकार भले विरोध का स्वर दबा दे , मगर दुनिया सुन रही है - अपूर्वानंद - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-11 09:47:28
Share Share Share

ख़ामोशी की दहाड़ : सरकार भले विरोध का स्वर दबा दे , मगर दुनिया सुन रही है - अपूर्वानंद


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

आलेख - अपूर्वानंद
नई दिल्ली ( New Delhi ) - भारतीय जनता पार्टी की नींद उड़ गई है । उसे हर तरफ़ विरोधी दिख रहे हैं , विरोधियों का भूत सता रहा है । दिल्ली पुलिस , बंगाल पुलिस , गुजरात पुलिस , मध्य प्रदेश पुलिस , हर राज्य और शहर की पुलिस गली - गली चक्कर लगा रही है , हर नौजवान को आंखों से सूंघ रही है कि - कहीं वह 10 तारीख़ को जंतर-मंतर के प्रदर्शन में तो नहीं भाग लेने वाला । दिल्ली की किसी भी सड़क पर चलने वाले के कदमों को दिल्ली पुलिस भांपने की कोशिश कर रही है , कि कहीं वे जंतर-मंतर की तरफ़ तो नहीं मुड़ने जा रहे । इस वक़्त हर व्यक्ति सरकार के लिए एक संभावित प्रदर्शनकारी है ।
दिल्ली छावनी में तब्दील कर दी गई है । पश्चिम बंगाल , जम्मू और कश्मीर , छत्तीसगढ़ से रिज़र्व पुलिस के जवानों को हवाई जहाज़ से दिल्ली लाया जा रहा है ।
Advertisement
कोई 20,000 पैरा मिलिट्री के जवान पहले से दिल्ली में तैनात हैं । और 12,000 को दिल्ली में उतारा जा रहा है । ताज़ा खबर के मुताबिक़ , केंद्रीय सैन्य पुलिस बल की 221 कंपनियां दिल्ली को मुहैया कराई जा रही हैं । 10 से अधिक डिटेंशन सेंटर तैयार किए गए हैं , जहां गिरफ़्तार लोगों को रखा जाएगा । ओला , उबर जैसी टैक्सी कंपनियों को कहा जा रहा है , कि वे 10 अक्तूबर और उसके आस पास दिल्ली की सड़कों पर न रहें । होटलों को कहा जा रहा है कि वे अतिथियों को जगह न दें । दिल्ली के दो मुख्य रेलवे स्टेशनों को बंद कर दिया गया है । उनकी तरफ़ आने वाली और वहां से जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं । 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए ( जिनकी संख्या बाद में 45 की गई ) । दिल्ली की लगभग हर सड़क पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं । दुकानों और रेस्तरांओं को जल्दी काम ख़त्म करने को कहा गया है ।
Advertisement
दिल्ली के बड़े हिस्से में इंटरनेट बंद कर दिया है । लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं । और इंटरनेट के बिना वे कैसे चलेंगी ? कोई जवाब नहीं । परिसरों के आस - पास भारी पुलिस बंदोबस्त है । राजनीतिक दलों के दफ़्तरों के बाहर भारी पुलिस का बंदोबस्त है । कई यूट्यूबर आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें फोन करके जंतर-मंतर जाकर सरकार के पक्ष में वीडियो बनाने को कहा जा रहा है और इसके लिए पैसे दिए जा रहे हैं । साफ़ है कि सरकार को अपने लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है । या कहें लोगों पर , क्योंकि उसके अपने लोग खुलेआम वीडियो बना रहे हैं और जंतर-मंतर के आस पास चक्कर लगा रहे हैं । धमकी दे रहे हैं कि वे सरकार के विरोधियों को सबक़ सिखलाने को तैयार हैं । पुलिस हिंसा की धमकी देने वाले इन गुंडों को क्यों गिरफ़्तार नहीं कर रही ?
Advertisement
वह जगह-जगह से उन तमाम लोगों को तो पकड़ रही है , जिन पर उसे शक है कि वे प्रदर्शन में भाग लेंगे लेकिन इन गुंडों को उसने खुला छोड़ रखा है । क्या इसलिए कि ये गुंडे पुलिस के साथी हैं ? ये वे लोग हैं , जो नारा लगाते हैं - दिल्ली पुलिस लट्ठ चलाओ , हम तुम्हारे साथ हैं । तो आज लट्ठ बजाने वाले गुंडे आज़ाद हैं और सिर्फ़ विचारों से लैस लोग गिरफ़्तार है । सैकड़ों युवाओं को गिरफ़्तार कर लिया गया है , बल्कि कहना चाहिए , पुलिस उठाकर ले गई है । कई लोगों के घरों पर पुलिस के लोग डेरा जमा कर बैठ गए हैं । यह बिल्कुल ग़ैरक़ानूनी है । लेकिन अदालतों को इस पर कोई एतराज नहीं है । मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को न्यायमूर्तियों ने परे खिसका दिया । कहा कि पुलिस इन लोगों को उनके मां-बाप के पास भेज दे ।
Advertisement
सोचिए , नाबालिग़ लोगों को बिना किसी प्रक्रिया के पुलिस ने ग़ायब कर दिया है और अदालत को यह बात बुरी नहीं लग रही है । बल्कि वह 13 अक्टूबर तक इंतज़ार करने को कह रही है । यानी पुलिस आपको जब मर्ज़ी , जितने दिन मर्ज़ी , ग़ायब कर सकती है । उसी तरह सर्वोच्च न्यायालय को उचित लग रहा है कि सरकार दिल्ली को पूरी तरह जाम कर दे । नागरिकों की आवाजाही की आज़ादी के अधिकार का अब कोई मतलब नहीं , क्योंकि अदालत सरकार के किसी तरह बचे रहने के अधिकार को लेकर अधिक चिंतित है । अदालत ने यह कहा कि अगर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई है, तो वह ग़ैर क़ानूनी है और सरकार उसे रोकने को आज़ाद है । उसे शहर को ठप्प करना भी ठीक ही लग रहा है । अगर पूरा राज्य अपनी सारी ताक़त के साथ आपके ख़िलाफ़ खड़ा हो जाए तो क्या साबित होता है ? कौन अधिक ताकतवर है ? कौन डरा हुआ है ?
Advertisement
जो डरा हुआ है , वह नारा लगाने वालों को डंडे और बंदूक से डरा रहा है । नारे , लेकिन लग रहे हैं । सरकार भले अपने कान में बंदूक की गोली ठूंस ले , नारे लग रहे हैं और वह न सुन रही हो , बाक़ी सब सुन रहे हैं । आज जंतर-मंतर पर अगर गला दबा दिया जाए और खामोशी ही खामोशी हो , तो इस खामोशी की दहाड़ ही सबको सुनाई देगी ।

( लेखक दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं । )

डिस्क्लेमर - यह आलेख लेखक अपूर्वानंद के निजी विचारों एवं विश्लेषण पर आधारित है । इसमें व्यक्त विचारों , आरोपों , दावों और निष्कर्षों से उत्तराखंड हिंदी समाचार की सहमति होना आवश्यक नहीं है । आलेख में उल्लिखित घटनाओं , तथ्यों एवं दावों की स्वतंत्र पुष्टि की जिम्मेदारी लेखक की है । इस लेख का उद्देश्य पाठकों के समक्ष लेखक का दृष्टिकोण प्रस्तुत करना और लोकतांत्रिक विमर्श को बढ़ावा देना है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad

Other Related posts

    निधन : 75 साल की उम्र में थमा क्रांतिवीर का सफर , 45 मिनट तक चला जिंदगी बचाने का संघर्ष ,

    खौफनाक कांड : पहले हमला... फिर बांधा... आखिर में दोनों को जिंदा जला दिया ,

    बिग ब्रेकिंग : जम्मू - कश्मीर में CISF कैंप के अंदर हड़कंप ! जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां , 4 की मौत ,

    दर्दनाक हादसा : डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर , मां-बेटी समेत चार की मौत ,

    सुहागरात पर दुल्हन ने चार साथियों साथ मिलकर ऐसा किया कि हर कोई रह गया हैरान ,

    सम्मान : फिरोज को विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान ,

    सम्मान : साहित्य के क्षेत्र में श्रीनिवास को मिला - साहित्य शिरोमणि सम्मान , डॉ. जयकिरण शोध शिक्षण संस्थान ने मानद उपाधि से नवाजा ,

    सम्मान : गरिमा को विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान ,

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in