• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Tuesday, 13-October-2026

Home उत्तराखंड

साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान , जानिए कैसे सुरक्षित रखें अपना बैंक खाता - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-11 16:01:19
Share Share Share

साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान , जानिए कैसे सुरक्षित रखें अपना बैंक खाता


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

अल्मोड़ा से नवीन सनवाल की रिपोर्ट
साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान , जानिए कैसे सुरक्षित रखें अपना बैंक खाता ।
Advertisement
अल्मोड़ा ( Almora ) - साइबर ठगी के बढ़ते खतरे के बीच दन्या थाना पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया । थाना पुलिस की ओर से काफलीखान कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए । पुलिस ने सतर्कता बरतने , निजी जानकारी गोपनीय रखने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित इस्तेमाल करने की अपील की ।

OTP-पिन साझा किया तो खाली हो सकता है खाता

Advertisement
पुलिस ने लोगों को चेताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक पासवर्ड , पिन , ओटीपी या कार्ड संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें । बैंक और सरकारी एजेंसियां फोन पर ओटीपी या पिन नहीं मांगतीं । लॉटरी , बिजली बिल , पार्ट-टाइम नौकरी , कूरियर डिलीवरी और केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक से भी बचने की सलाह दी गई ।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से रहें सावधान

Advertisement
पुलिस ने अनजान ऐप डाउनलोड न करने और किसी अनजान कॉलर के कहने पर स्क्रीन-शेयरिंग ऐप इंस्टॉल न करने की अपील की । साथ ही पुलिस या सीबीआई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए डराने वाले साइबर ठगों से सतर्क रहने को कहा । बुजुर्गों और महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने पर भी जोर दिया गया ।

ठगी होते ही 1930 पर करें कॉल

Advertisement
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई । साथ ही बैंक को तत्काल सूचित कर खाते या कार्ड को सुरक्षित कराने की सलाह दी गई । अभियान के दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई गई ।

Advertisement




अल्मोड़ा समाचार, दन्या थाना पुलिस, काफलीखान साइबर जागरूकता, साइबर ठगी से बचने के उपाय, उत्तराखंड पुलिस, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad
Ad

Other Related posts

    कभी संस्कार , सम्मान और जमीन देखकर बेटी ब्याही जाती थी , आज शहर में मकान देखकर ! क्या सच में तरक्की कर रहे हैं हम ? ,

    चम्पावत : रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला ! साथ में दो बच्चे भी गायब , तलाश में जुटी पाटी पुलिस ,

    21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , एक साल पहले हुई थी शादी ,

    पढ़ाई का दबाव कितना भारी ? 18 वर्षीय युवती से जुड़ी घटना ने बढ़ाई चिंता ,

    भांग की खेती करना पड़ा भारी ! खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज ,

    दर्दनाक : गुलदार का हमला , तीन गहरे घाव और 38 दिनों का संघर्ष.. फिर भी नहीं बच सकी जान ,

    बेकाबू कार की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत , अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज ,

    प्रेमी से कहासुनी के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम , बिगड़ी तबीयत तो बहन को बताई सच्चाई ,

    मानसिक स्वास्थ्य को लेकर न बरतें लापरवाही ! विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूक ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की राह आसान या मुश्किल ? 2027 के चुनाव में इन मुद्दों पर रहेगी नजर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in