• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 15-October-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : एक छोटी सी चूक और चली गई जान , 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-13 11:47:13
Share Share Share

दर्दनाक : एक छोटी सी चूक और चली गई जान , 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

अस्कोट के पंतशेरा मझगांव में दर्दनाक हादसा , एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाला महिला का शव ।
Advertisement
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में घास काटने जंगल गई एक महिला की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई । सोमवार को अस्कोट क्षेत्र के पंतशेरा मझगांव में ढलान पर संतुलन बिगड़ने से महिला करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरीं । हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर शव को खाई से बाहर निकाला । हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।

मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं राधा देवी

Advertisement
जानकारी के अनुसार , मझगांव निवासी 54 वर्षीय राधा देवी पत्नी स्वर्गीय जगत सिंह सोमवार सुबह रोज की तरह मवेशियों के लिए घास काटने ओरड़ क्षेत्र के जंगल गई थीं । जंगल में घास काटते समय अचानक ढलान पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरीं । करीब 300 मीटर नीचे गिरने से उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं , जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई ।

शाम को ग्रामीण को मिली हादसे की सूचना

Advertisement
काफी देर बाद स्थानीय ग्रामीण धर्म सिंह को घटना का पता चला । उन्होंने तत्काल सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दी । इसके बाद बगड़ीहाट स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 55वीं वाहिनी की सीमा चौकी सुनखोली से जवानों को मौके पर भेजा गया ।

एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर निकाला शव

Advertisement
उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के जवान स्ट्रेचर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे । दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई होने के कारण शव को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था । जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत की और महिला के शव को खाई से बाहर निकाला ।

हादसे से परिवार में मचा कोहराम

Advertisement
इस दुखद घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । पहाड़ी क्षेत्रों में घास और चारा लेने के लिए जंगल जाने के दौरान दुर्गम ढलानों पर होने वाले हादसे एक बार फिर चिंता का विषय बन गए हैं ।




पिथौरागढ़ समाचार, अस्कोट हादसा, पंतशेरा मझगांव, राधा देवी की मौत, घास काटने गई महिला की मौत, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी महिला, पिथौरागढ़ दुर्घटना, SSB 55वीं वाहिनी, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Uttarakhand News, Pithoragarh News, Askot News


Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घास काटते समय ब्रश कटर मशीन से महिला घायल ,

    बड़ी खबर : रो पड़े कांग्रेस विधायक ! बोले - मुझे और मेरे बच्चों को खतरा ,

    चम्पावत : टिनशेड में रखी सूखी घास जलकर राख , 40 हजार का नुकसान ,

    चम्पावत : रहस्यमयी ढंग से लापता महिला और दो बच्चे , कई दिन बाद भी पाटी पुलिस के हाथ खाली ! परिजनों की बढ़ी चिंता ,

    दर्दनाक : चम्पावत में जंगल में घास काटने गई महिला 800 मीटर गहरी खाई में गिरी , अस्पताल में मौत ,

    कोहराम : सोशल मीडिया की रील को लेकर घर में हुई कहासुनी , 14 वर्षीय किशोरी की मौत से मचा कोहराम ,

    चम्पावत : छतार में बनेगा भव्य घंटाघर , 1.11 करोड़ रुपये होंगे खर्च ,

    दहशत : रात के सन्नाटे में भालू का हमला ! गाय की मौत और परिवार के लोग घायल , चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका ,

    चम्पावत : एक क्लिक और बैंक खाता साफ ! देवीधुरा कॉलेज में पुलिस ने छात्रों को किया अलर्ट ,

    बड़ी खबर : गुटखा-पान मसाला खाने वालों की बढ़ी टेंशन ! उत्तराखंड में एक साल तक पाबंदी ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in