• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Saturday, 17-October-2026

Home उत्तराखंड

ब्रेकिंग : चम्पावत में चुनावी मशीनों की होगी जांच , BJP - कांग्रेस के प्रतिनिधियों के सामने होगी प्रक्रिया - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-16 14:20:36
Share Share Share

ब्रेकिंग : चम्पावत में चुनावी मशीनों की होगी जांच , BJP - कांग्रेस के प्रतिनिधियों के सामने होगी प्रक्रिया


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत में 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच , निर्वाचन तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट ।
चम्पावत ( Champawat ) - आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर चम्पावत जिला प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है । निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए जिले में 23 अक्टूबर से ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) शुरू होगी । इस प्रक्रिया को लेकर शुक्रवार को जिला सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक में जांच की तैयारियों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक दलों की सहभागिता तक कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई ।

23 अक्टूबर से शुरू होगी मशीनों की जांच , प्रशासन ने कसी कमर

Advertisement
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा - निर्देशों के अनुरूप जिले में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच निर्धारित तिथि से शुरू की जाएगी । इस दौरान मशीनों की तकनीकी कार्यक्षमता का परीक्षण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाएगा , ताकि निर्वाचन प्रक्रिया से पहले उनकी स्थिति सुनिश्चित की जा सके । जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की कि वे जांच प्रक्रिया के दौरान अपने अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और सक्रिय रूप से सहभागिता निभाएं ।

EVM-VVPAT की जांच पर रहेगी राजनीतिक दलों की नजर

Advertisement
निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी को महत्वपूर्ण बताया गया । प्रशासन का कहना है कि एफएलसी प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सहभागिता से जांच की कार्यवाही अधिक पारदर्शी बनेगी और निर्वाचन व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत होगा । जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र , निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है । निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी ।

सुरक्षा से लेकर CCTV निगरानी तक , सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Advertisement
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं । जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था , सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया में निर्धारित मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए । किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी कार्य आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ।

बैठक में भाजपा-कांग्रेस के प्रतिनिधि रहे मौजूद

Advertisement
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत , जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया , भाजपा के बीएलए-1 शंकर दत्त पाण्डेय तथा कांग्रेस के बीएलए-1 श्याम सिंह कार्की और धीरज सिंह नेगी उपस्थित रहे । इसके अलावा उपजिलाधिकारी बी.सी. पंत , सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र अधिकारी , नोडल अधिकारी ईवीएम विमल कुमार सूंठा सहित निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी बैठक में शामिल हुए ।

निर्वाचन तैयारियों को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध

Advertisement
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की जाएंगी । ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच को निर्वाचन तैयारियों का महत्वपूर्ण चरण मानते हुए प्रशासन ने पारदर्शिता , निष्पक्षता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया है ।





चम्पावत समाचार, चम्पावत न्यूज, EVM VVPAT जांच, चम्पावत EVM जांच, वीवीपैट मशीन, प्रथम स्तरीय जांच FLC, जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार, चम्पावत जिला प्रशासन, विधानसभा चुनाव तैयारी, भारत निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : घर में घुसने की कोशिश कर रहा था विशालकाय किंग कोबरा , वन विभाग ने किया रेस्क्यू ,

    तस्करी : चम्पावत में बोलेरो पिकअप के स्टेयरिंग के नीचे छिपी मिली 250 ग्राम चरस ,

    चम्पावत में वन्यजीवों का बढ़ता खतरा ! पिंजरे कम , ड्रोन नदारद , आखिर कैसे बचेगी ग्रामीणों की जान ? ,

    चम्पावत : मां भगवती महोत्सव खटोली में फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों में झूमने के लिए हो जाइए तैयार ,

    बड़ी खबर : रेखा आर्या से मिले सुभाष बगौली , बोले - बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में लग रही हैं मंत्री ,

    हादसा : चम्पावत में 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार , पूजा कर लौट रहा था परिवार ,

    चम्पावत में अंकिता भंडारी हत्याकांड पर उबाल ! लोहाघाट में UKD का प्रदर्शन , दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की उठी मांग ,

    वीडियो : उत्तराखंड की सियासत में फिर भूचाल ! रेखा आर्य के पति का बड़ा दावा , 210 करोड़ के साम्राज्य का जिक्र कर मचाई खलबली ,

    ब्रेकिंग न्यूज : मां भगवती मंदिर में भीषण आग , लकड़ी से बने मंदिर को भारी नुकसान ,

    दर्दनाक : 4 लाख फॉलोअर्स , वीडियो कॉल और फिर मौत... आखिर , इन्फ्लुएंसर के साथ क्या हुआ ? ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in