बड़ी खबर : रेखा आर्या से मिले सुभाष बगौली , बोले - बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में लग रही हैं मंत्री
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
लोहाघाट के सुभाष बगौली ने देहरादून अस्पताल पहुंचकर जाना रेखा आर्या का हाल , कही बड़ी बात ।
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू के बीच विवाद का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है । इस बीच चम्पावत जिले के लोहाघाट निवासी दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली ने देहरादून स्थित कृष्णा मेडिकल सेंटर पहुंचकर रेखा आर्या का हालचाल जाना । मुलाकात के बाद बगौली ने बताया कि रेखा आर्या उन्हें काफी मानसिक तनाव में नजर आईं और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं ।रेखा आर्या का हाल जानने चम्पावत से देहरादून पहुंचे सुभाष बगौली
पति के साथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं कैबिनेट मंत्री
जानिए , क्या है रेखा आर्या से जुड़ा हालिया विवाद ?
Video: