• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 19-October-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत में मामी-भांजा गिरफ्तार ! 2.10 लाख की अफीम के साथ पकड़े गए - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-18 15:33:42
Share Share Share

चम्पावत में मामी-भांजा गिरफ्तार ! 2.10 लाख की अफीम के साथ पकड़े गए


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
नेपाल बॉर्डर पर अफीम की सप्लाई का प्लान ! मामी-भांजा 2.10 लाख की अफीम के साथ गिरफ्तार ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड के चम्पावत जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । टनकपुर के बिचई क्षेत्र में SOG/ANTF और टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी सगी मामी को 1.104 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार , बरामद अफीम की कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये है । पूछताछ में अफीम को नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाने और बेचने से जुड़ी बात भी सामने आई है ।

रेलवे अंडरपास के पास पकड़े गए मामी-भांजा

Advertisement
पुलिस के मुताबिक , 17 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:20 बजे रेलवे अंडरपास के उत्तरी छोर , ग्राम बिचई टनकपुर में चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के मार्गदर्शन में SOG/ANTF टीम ने टनकपुर पुलिस के साथ मिलकर मोटरसाइकिल संख्या UK06 BJ 5542 पर सवार दोनों आरोपियों को पकड़ा । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसपाल वर्मा निवासी बंडिया भट्टा , थाना किच्छा , जिला ऊधम सिंह नगर और रेशमवती निवासी ग्राम बैटरा , थाना रिसौली , जिला बदायूं ( उत्तर प्रदेश ) के रूप में हुई है । पुलिस के अनुसार , रेशमवती जसपाल की सगी मामी है ।

बरेली से खरीदकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाने की बात

Advertisement
पुलिस की पूछताछ के अनुसार , रेशमवती ने कथित तौर पर बताया कि उसने यह अफीम अपने रिश्तेदार विनोद लोधी निवासी सिरौली , जिला बरेली से खरीदी थी । पुलिस के मुताबिक , अफीम को नेपाल बॉर्डर पर एक नेपाली व्यक्ति ओमवती के पति को बेचने के लिए ले जाने की बात सामने आई है । हालांकि , अफीम की खरीद - बिक्री और कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है । पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है ।

अफीम के साथ बाइक , मोबाइल और नकदी बरामद

Advertisement
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.104 किलोग्राम अवैध अफीम ( अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपये ) , एक TVS मोटरसाइकिल ( UK06 BJ 5542 ) , दो मोबाइल फोन , 1,150 रुपये नकद किए हैं । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में मुकदमा दर्ज किया है , और अब मामले में आगे की जांच जारी है ।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

Advertisement
कार्रवाई में टनकपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत , SOG प्रभारी SI कमलेश भट्ट , ANTF प्रभारी SI प्रकाश भट्ट , HC तपेंद्र जोशी, HC नासिर हुसैन , HC महेंद्र डंगवाल , कांस्टेबल उमेश राज , ललित कुमार , संजय कुमार , राजकुमार , कुलदीप सिंह , सूरज कुमार और महिला कांस्टेबल शोभा शर्मा शामिल रहे ।

Advertisement





चम्पावत न्यूज़, टनकपुर अफीम बरामदगी, चम्पावत पुलिस, SOG ANTF चम्पावत, मामी भांजा गिरफ्तार, 1.104 किलो अफीम, नेपाल बॉर्डर नशा तस्करी, ऊधम सिंह नगर, बदायूं, बरेली, नशा मुक्त अभियान, Uttarakhand Hindi Samachar


Ad
Ad

Other Related posts

    उत्तराखंड हिंदी समाचार की खबर का असर ? चम्पावत में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग ने बताई तैयारी ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक में कोबरा की दस्तक से मचा हड़कंप ! घर के अंदर फन फैलाए बैठा था जहरीला सांप ,

    उलटफेर : पूर्व विधायक ने छोड़ी भाजपा , आंखिर क्या होगा अगला कदम ? ,

    रेखा आर्य प्रकरण में SIT का बड़ा एक्शन ! बरेली पहुंची टीम , गिरधारी लाल साहू के घर और ठिकानों पर होगी पड़ताल ,

    चम्पावत : DM पर बरसे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल , बोले - भाजपा जिलाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे जिलाधिकारी ,

    दहशत : दिनदहाड़े बकरी को बनाया निवाला , घरों के पास मंडरा रहा खतरा ,

    चम्पावत : घर में घुसने की कोशिश कर रहा था विशालकाय किंग कोबरा , वन विभाग ने किया रेस्क्यू ,

    तस्करी : चम्पावत में बोलेरो पिकअप के स्टेयरिंग के नीचे छिपी मिली 250 ग्राम चरस ,

    चम्पावत में वन्यजीवों का बढ़ता खतरा ! पिंजरे कम , ड्रोन नदारद , आखिर कैसे बचेगी ग्रामीणों की जान ? ,

    चम्पावत : मां भगवती महोत्सव खटोली में फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों में झूमने के लिए हो जाइए तैयार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in