चम्पावत : पाटी थाना क्षेत्र से लापता महिला दो बच्चों के साथ बरामद , पुलिस जांच में सामने आई अहम बात
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के थाना पाटी के थानाध्यक्ष रमेश चंद्र बेलवाल ने बताया थाना क्षेत्र से अपने दो बच्चों के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है । 19 अक्टूबर को महिला और उसके दोनों बच्चों को बरामद करने के बाद पुलिस ने महिला को उपजिलाधिकारी पाटी के समक्ष प्रस्तुत किया । यहां महिला ने अपने बयान में किसी भी आपराधिक कृत्य का शिकार होने से इनकार किया और बालिग होने के साथ ही स्वतंत्र रूप से कहीं भी आने - जाने की बात कही ।11 अक्टूबर को दर्ज हुई थी शिकायत
19 अक्टूबर को महिला और दोनों बच्चे बरामद
महिला ने कही स्वतंत्र रूप से आने - जाने की बात
जांच के बाद पुलिस ने पेश की रिपोर्ट
चम्पावत समाचार, पाटी थाना समाचार, पाटी पुलिस, लापता महिला बरामद, दो बच्चों के साथ महिला बरामद, चम्पावत पुलिस, एसआई अनंत राणा, थानाध्यक्ष रमेश चंद्र बेलवाल, उपजिलाधिकारी पाटी, उत्तराखंड हिंदी समाचार
Video: