चम्पावत : पाटी बाजार में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती ! सुबह 8 से दोपहर 3:30 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पाटी बाजार में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती , उल्लंघन पर होगी कार्रवाई ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने और स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए थाना पाटी पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल तेज कर दी है । बाजार में अनाधिकृत रूप से खड़े निजी एवं अन्य वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को नए यातायात नियमों की जानकारी दी । पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । पाटी बाजार में पुलिस पहली बार यातायात नियमों और नए यातायात प्लान का कड़ाई से पालन करवा रही है ।सुबह 8 से दोपहर 3:30 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री
दोपहिया वाहनों की पार्किंग एक तरफ , चौपहिया वाहन बाजार से बाहर
प्रशासन , व्यापारियों और पुलिस की संयुक्त बैठक में हुआ निर्णय
नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई
पाटी बाजार ट्रैफिक नियम, पाटी बाजार नो एंट्री, चम्पावत पुलिस, थाना पाटी पुलिस अभियान, पाटी बाजार जाम समस्या, बड़े वाहनों की नो एंट्री, पाटी बाजार पार्किंग नियम, चम्पावत समाचार, Pati Market Traffic Rules, Pati Police News, Champawat News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:
Video: