बड़ी खबर : मां पूर्णागिरी मंदिर समिति को मिला नया अध्यक्ष , भुवन चंद्र पांडेय ने 13 वोटों से दर्ज की जीत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - विश्वप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मंदिर समिति के चुनाव में भुवन चंद्र पांडेय ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर समिति की कमान अपने हाथों में ले ली है । उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी किशन तिवारी को 13 मतों से शिकस्त दी । वहीं , उपाध्यक्ष पद पर नंदा बल्लभ तिवारी , सचिव पद पर सुरेश तिवारी और कोषाध्यक्ष पद पर गिरीश चंद्र तिवारी विजयी रहे । 27 अक्टूबर को संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में कुल 422 मतदाताओं में से 381 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया ।13 वोटों से अध्यक्ष बने भुवन चंद्र पांडेय
सुरेश तिवारी लगातार दूसरी बार सचिव निर्वाचित
उपाध्यक्ष पद पर नंदा बल्लभ तिवारी की शानदार जीत
उपाध्यक्ष पद पर नंदा बल्लभ तिवारी ने 214 वोट हासिल कर जीत दर्ज की । उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी संजू पांडेय को 55 मतों से पराजित किया । संजू पांडेय को 159 वोट मिले , जबकि 8 मत अवैध घोषित किए गए ।कोषाध्यक्ष बने गिरीश चंद्र तिवारी
सुबह 8 से शाम 5 बजे तक हुआ मतदान
ये रहे मां पूर्णागिरी मंदिर समिति के विजेता
अध्यक्ष - भुवन चंद्र पांडेय - 168 वोट
उपाध्यक्ष - नंदा बल्लभ तिवारी - 214 वोट
सचिव -सुरेश तिवारी - 202 वोट
कोषाध्यक्ष - गिरीश चंद्र तिवारी - 211 वोट ।
मां पूर्णागिरी मंदिर समिति चुनाव 2026, भुवन चंद्र पांडेय अध्यक्ष, पूर्णागिरी मंदिर चुनाव परिणाम, मां पूर्णागिरी मंदिर समिति नई कार्यकारिणी, सुरेश तिवारी सचिव, नंदा बल्लभ तिवारी उपाध्यक्ष, गिरीश चंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष, पूर्णागिरी मंदिर समाचार, चम्पावत न्यूज, टनकपुर न्यूज, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड हिंदी समाचार
Video: