चम्पावत : पाटी क्षेत्र की चरस , दो ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत में 992 ग्राम चरस के साथ पांच गिरफ्तार , दो लाख रुपये आंकी गई कीमत ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड के चम्पावत जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है । चल्थी पुलिस चौकी के गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आर्टिका कार से 992 ग्राम चरस बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है । बरामद चरस की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार , पांच मोबाइल फोन और लगभग 34 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है ।चल्थी पुलिस चौकी के गेट पर पकड़ी गई कार
पाटी क्षेत्र से 60 हजार रुपये में चरस खरीदने की बात
गिरफ्तार आरोपियों में दो वर्तमान ग्राम प्रधान
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में नारायण नाथ पुत्र जमुना नाथ , निवासी ग्राम कचलाकोट , थाना - मुक्तेश्वर , जनपद नैनीताल ( पुलिस के अनुसार , वह कार चालक है ) । जितेंद्र सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह , निवासी ग्राम बमनपुरी , थाना सितारगंज , जनपद ऊधम सिंह नगर ( पुलिस के अनुसार , वह वर्तमान ग्राम प्रधान है ) । मोहन जोशी पुत्र अंबादत्त जोशी , निवासी ग्राम चल्थिया , थाना पाटी , जनपद चम्पावत ( उपलब्ध पुलिस विवरण पूर्व ग्राम प्रधान ) । पान सिंह राणा पुत्र दान सिंह , निवासी बमनपुरी , सितारगंज , जनपद ऊधम सिंह नगर । कालीचरण राणा पुत्र किशोरी सिंह , निवासी ग्राम धूसरी , थाना नानकमत्ता , जनपद ऊधम सिंह नगर ( पुलिस के अनुसार , वह वर्तमान ग्राम प्रधान है ) शामिल हैं ।चरस के साथ कार , पांच मोबाइल और नकदी बरामद
NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार , गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली चम्पावत में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में कार्रवाई
नशे से जुड़ी सूचना पुलिस को देने की अपील
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें । पुलिस के अनुसार , सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी । नशे से संबंधित सूचना देने के लिए MANAS हेल्पलाइन: 1933 , आपातकालीन सेवा 112 पर सूचित करें ।
चम्पावत चरस बरामदगी, Champawat Charas News, चम्पावत पुलिस, चल्थी पुलिस चौकी, 992 ग्राम चरस, चरस तस्करी, पांच आरोपी गिरफ्तार, SOG Champawat, कमलेश भट्ट SOG, रेखा यादव एसपी चम्पावत, NDPS Act, पाटी चरस मामला, उत्तराखंड नशा विरोधी अभियान, ड्रग्स फ्री देवभूमि, उत्तराखंड हिंदी समाचार