• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Wednesday, 04-November-2026

Home आस्था / आध्यात्म

चम्पावत : खेतीखान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे ! भव्य आयोजन के साथ श्री राम महायज्ञ एवं रामलीला का समापन - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-10-31 16:28:44
Share Share Share

चम्पावत : खेतीखान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे ! भव्य आयोजन के साथ श्री राम महायज्ञ एवं रामलीला का समापन


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
खेतीखान में श्री राम महायज्ञ एवं रामलीला का भव्य समापन , वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दी गई पूर्णाहुति ।
Advertisement
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के खेतीखान में आदर्श रामलीला कमेटी खेतीखान के तत्वावधान में आयोजित श्री राम महायज्ञ एवं रामलीला का आज विधि - विधान और धार्मिक उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ । समापन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया । वैदिक मंत्रोच्चार , हवन - पूजन और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए ।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन - पूजन , सुख - समृद्धि की कामना

Advertisement
महायज्ञ के दिन प्रातःकाल से ही पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूजन कराया गया । यज्ञ के मुख्य यजमान यशपाल मनराल रहे । श्रद्धालुओं ने यज्ञ में विधिवत आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख - शांति , खुशहाली और समृद्धि की कामना की । इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।

कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की रही विशेष उपस्थिति

Advertisement
इस पावन अवसर पर रामलीला के निर्देशक गोपाल सिंह मनराल एवं सह निर्देशक मनोज विशेष रूप से उपस्थित रहे । उनके साथ पवन देउपा , रघुराज देउपा , पुष्कर मनराल , लक्ष्मण सिंह बोहरा , विजय फर्त्याल , नरेंद्र सिंह बोहरा , प्रकाश सिंह बोहरा , रघुवर सिंह बोहरा सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे ।

सहयोगियों का जताया आभार

Advertisement
श्री राम महायज्ञ एवं रामलीला के सफल आयोजन और समापन पर आदर्श रामलीला कमेटी ने सभी सहयोगियों , श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया । आयोजन ने एक बार फिर खेतीखान क्षेत्र में धार्मिक आस्था , सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत की ।

Advertisement




Advertisement
खेतीखान रामलीला, श्री राम महायज्ञ खेतीखान, चम्पावत रामलीला, आदर्श रामलीला कमेटी खेतीखान, खेतीखान समाचार, चम्पावत धार्मिक आयोजन, श्री राम महायज्ञ समापन, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : दशहरे पर फटकशिला मंदिर में उमड़ी आस्था ! झूलों और खरीदारी से गुलजार हुआ मेला , देव डांगरों के आगमन का इंतजार ,

    आस्था : ढोल - नगाड़े , देव डांगरों की बारात और बाबा के जयकारे... ऐसा होता है फटकशिला का दशहरा ,

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in