खूनी वारदात : उत्तराखंड के बागेश्वर में सगे चाचा - चाची की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है । गरुड़ तहसील के ग्राम नर्गवाड़ी में रविवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपने ही सगे चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी । हमले में दंपती की बहू भी गंभीर रूप से घायल हो गई । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया । एक ही परिवार में हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है ।लोहे की रॉड से चाचा - चाची पर किया जानलेवा हमला
बीच - बचाव करने पहुंची बहू पर भी किया हमला
अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने दंपती को किया मृत घोषित
दोहरी हत्या के बाद आरोपी फरार , गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
एक ही परिवार में दो मौतों से गांव में दहशत और आक्रोश
बागेश्वर हत्याकांड, गरुड़ तहसील हत्या, नर्गवाड़ी दोहरा हत्याकांड, बागेश्वर क्राइम न्यूज, चाचा चाची की हत्या, लोहे की रॉड से हमला, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, बैजनाथ पुलिस, बागेश्वर पुलिस, उत्तराखंड हिंदी समाचार
Video: