चम्पावत : जानिए , किसने जीता पहला , दूसरा और तीसरा स्थान ? खेतीखान दीप महोत्सव की पूरी रिजल्ट लिस्ट जारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट खेतीखान दीप महोत्सव में प्रतिभाओं ने दिखाया हुनर ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के खेतीखान में आयोजित 27वें दीप महोत्सव - 2026 में विभिन्न शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं । प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के छात्र - छात्राओं ने अपनी प्रतिभा , रचनात्मकता और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया । कला प्रतियोगिता के अलग - अलग वर्गों से लेकर प्रश्न मंच और ऑनलाइन प्रश्न मंच तक प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला । प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद विजेता छात्र - छात्राओं में खुशी की लहर है ।
कला प्रतियोगिता में इन प्रतिभाओं ने हासिल किए शीर्ष स्थान
महोत्सव के तहत आयोजित कला प्रतियोगिता को प्राथमिक , जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया था । तीनों वर्गों में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया । प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान आस्था फर्त्याल पुत्री किशोर सिंह फर्त्याल ( सरस्वती शिशु मंदिर ) , द्वितीय स्थान यशिता जोशी पुत्री महेश चंद्र जोशी ( सरस्वती शिशु मंदिर ) और तृतीय स्थान माही जोशी पुत्री मनोज चंद्र जोशी ( सरस्वती शिशु मंदिर ) रहे । जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हरीश मसाल पुत्र अशोक सिंह ( विवेकानंद विद्या मंदिर , खेतीखान ) , द्वितीय स्थान देवांशी भट्ट पुत्री मनीष कुमार भट्ट ( विवेकानंद विद्या मंदिर ) , तृतीय स्थान गौरव बोहरा पुत्र वीरेंद्र सिंह ( जूनियर हाईस्कूल खेतीखान ) व तृतीय स्थान : ममता जोशी , पुत्री महेश चंद्र जोशी ( विवेकानंद विद्या मंदिर ) रहे । सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान गौरी बोहरा पुत्री गोपाल सिंह ( बीएससी ) , द्वितीय स्थान दिया बोहरा , पुत्री वीरेंद्र सिंह ( बीए ) , तृतीय स्थान आंचल मनराल , पुत्री मनोज सिंह मनराल ( एमए ) रहे ।
प्रश्न मंच में भी विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
दीप महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपनी ज्ञान क्षमता और त्वरित उत्तर देने की दक्षता का परिचय दिया । जूनियर वर्ग मेंप्रथम स्थान पर अनुज भट्ट , द्वितीय स्थान आयुष बोहरा और तृतीय स्थान चन्द्रकान्त रहे । सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर आंचल मनराल , द्वितीय स्थान गौरी बोहरा और तृतीय स्थान पर आदित्य जुकरिया ने कब्जा जमाया ।
ऑनलाइन प्रश्न मंच में आदित्य और गौरी ने मारी बाजी
महोत्सव के तहत आयोजित ऑनलाइन प्रश्न मंच के जूनियर वर्ग में आदित्य जुकरिया एवं गौरी बोहरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की ।
दीप महोत्सव समिति करेगी विजेता छात्र - छात्राओं को सम्मानित
27वें दीप महोत्सव में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के परिणामों ने खेतीखान क्षेत्र की शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया है । मेला समिति की ओर से सभी विजेता छात्र - छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा । प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला है । उत्तराखंड हिंदी समाचार की ओर से सभी विजेता छात्र - छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ।
27वां दीप महोत्सव 2026, खेतीखान दीप महोत्सव, चम्पावत समाचार, खेतीखान समाचार, दीप महोत्सव प्रतियोगिता परिणाम, कला प्रतियोगिता विजेता, प्रश्न मंच प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रश्न मंच, चम्पावत के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं, उत्तराखंड हिंदी समाचार