• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 05-November-2026

Home उत्तराखंड

दुःखद : 17 अक्टूबर को उत्तराखंड हिंदी समाचार ने जताई थी आशंका , 18 दिन बाद गुलदार ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-11-05 13:56:28
Share Share Share

दुःखद : 17 अक्टूबर को उत्तराखंड हिंदी समाचार ने जताई थी आशंका , 18 दिन बाद गुलदार ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - सर्दियों की शुरुआत के साथ ही चम्पावत जिले में मानव - वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की आशंका को लेकर उत्तराखंड हिंदी समाचार ने 17 अक्टूबर 2026 को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी । खबर में वन विभाग के संसाधनों , पिंजरों , ट्रैप कैमरों और ड्रोन की उपलब्धता पर सवाल उठाते हुए संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने तथा जनजागरूकता अभियानों को गति देने की आवश्यकता जताई गई थी ।
Advertisement

खबर के अगले ही दिन वन विभाग ने किया था तैयारियां मजबूत होने का दावा

18 अक्टूबर को वन विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए दावा किया था कि चम्पावत प्रभाग में 64 कैमरा ट्रैप और 3 ड्रोन कैमरे क्रियाशील हैं । इसके अलावा 2 ट्रैंक्विलाइजिंग गन , 18 गुलदार रेस्क्यू पिंजरे , 5 टाइगर और 3 भालू रेस्क्यू पिंजरे उपलब्ध होने की जानकारी दी गई थी ।
Advertisement
विभाग ने सितंबर से अब तक 67 जनजागरूकता गोष्ठियां आयोजित करने का भी दावा किया था ।

18 दिन बाद सुई डूंगरी में दर्दनाक हादसा , दो बहनों का इकलौता भाई छीन ले गया गुलदार

लेकिन इन दावों के महज 18 दिन बाद लोहाघाट के सुई डूंगरी गांव में गुलदार के हमले ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया ।
Advertisement
बुधवार शाम करीब 6:30 बजे रायकोट मेला देखकर घर लौट रहे 13 वर्षीय हिमांशु पुजारी को गुलदार घर से महज 30 मीटर दूर से उठा ले गया । रात करीब 9:30 बजे उसका शव घर के नीचे खेतों में बरामद हुआ । हिमांशु दो बहनों का इकलौता भाई था । उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।

दावों और धरातल की हकीकत के बीच बड़ा सवाल

Advertisement
इस घटना ने एक बार फिर मानव - वन्यजीव संघर्ष से निपटने की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि गुलदार कई दिनों से गांव के आसपास दिखाई दे रहा था और इसकी सूचना वन विभाग को देकर पिंजरा लगाने की मांग भी की गई थी , लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई ।
Advertisement
अब सवाल यह है कि जब विभाग के पास ड्रोन , कैमरा ट्रैप , पिंजरे और जागरूकता अभियानों की व्यवस्था होने का दावा है , तो संवेदनशील गांवों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और त्वरित कार्रवाई कितनी प्रभावी है ? उत्तराखंड हिंदी समाचार का मानना है कि हादसों के बाद मुआवजा और राहत देना जरूरी है , लेकिन उससे कहीं अधिक जरूरी है कि समय रहते ऐसे हादसों को रोका जाए । जनजागरूकता अभियान केवल गोष्ठियों तक सीमित न रहें , बल्कि गांव - गांव और घर - घर तक पहुंचें ।
Advertisement
क्योंकि किसी परिवार का इकलौता चिराग बुझ जाने के बाद की गई कार्रवाई उस मासूम की जिंदगी वापस नहीं ला सकती ।




चम्पावत गुलदार हमला, सुई डूंगरी हिमांशु पुजारी, लोहाघाट मानव वन्यजीव संघर्ष, चम्पावत वन विभाग, उत्तराखंड गुलदार हमला, वन विभाग की तैयारियां, चम्पावत न्यूज, Uttarakhand Hindi Samachar


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : दुबचौड़ा की रामलीला का भव्य समापन , 18 वर्षीय युवा कलाकार के रावण रूप ने लूटी खूब वाहवाही ,

    नशे में धुत चालक का तांडव ! महिला को टक्कर मारकर भागने लगा , पुलिस ने दबोचा ,

    भीषण सड़क हादसा : दर्शन को निकले लोगों की गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में गिरी , कई मौतें ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दिवाली से पहले मातम ! दो बहनों के इकलौता भाई को छीन ले गया गुलदार ,

    भीषण हादसा : कार पर पलटा ट्रक , परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की दर्दनाक मौत ,

    गुलदार का खूनी हमला : घर लौट रही मासूम को बनाया निवाला , शव मिलने से मचा कोहराम ,

    हत्याकांड : भाई - बहन ने मिलकर किया अधिवक्ता का कत्ल ! 17 दिन बाद बागेश्वर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा ,

    चम्पावत : चल्थियाँ के स्कूलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा ! कहीं भरभराकर न गिर जाए बच्चों के सिर पर छत ,

    चम्पावत : लोकगीतों की ऐसी धूम कि देखते रह गए दर्शक , खेतीखान में खटीमा के कलाकारों ने जमाया रंग ,

    उत्तराखंड में शर्मनाक घटना ! मासूम बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म का आरोप ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in