सनसनी : नाले में मिला मानव भ्रूण ! सफाई के दौरान मचा हड़कंप , पुलिस जांच में जुटी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - नगर के भागीरथी नाले में मानव भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया । शुक्रवार सुबह नाले की सफाई कर रहे कर्मचारियों की नजर भ्रूण पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।
सफाई के दौरान अचानक भ्रूण पर पड़ी नजर
जानकारी के अनुसार , शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह नगर के भागीरथी नाले की सफाई कर रहे थे ।
पुलिस ने कब्जे में लिया भ्रूण , शुरू हुई जांच
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी । पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण नाले में किस परिस्थिति में पहुंचा ।
आखिर नाले तक कैसे पहुंचा भ्रूण ? कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । भ्रूण को नाले में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा ?
बागेश्वर समाचार, भागीरथी नाला, बागेश्वर में मानव भ्रूण मिला, नाले में मिला भ्रूण, बागेश्वर पुलिस, Bageshwar News Today, Human Foetus Found in Bageshwar, Uttarakhand Crime News, उत्तराखंड हिंदी समाचार।