• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त से बाहर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-07-15 13:09:18
Share Share Share

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्त से बाहर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

लोगों ने किया लमगड़ा थाने का घेराव
अल्मोड़ा - जिले के जैंती में नाबालिग से दुराचार का आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । आरोपी के गिरफ्तार न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । दिन बीतते जा रहे हैं लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अब विरोध में राष्ट्रीय सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा थाने का घेराव किया । पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप भी लगाया है । थाना घेराव के दौरान जब सीओ ने मौके पर पहुंचकर 15 दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर लोग माने । राष्ट्रीय सेवा संघ के संस्थापक हिमांशु जोशी के नेतृत्व में थाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा काटा । इस दौरान थाने के बाहर धरने पर बैठकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की । इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई । लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व जैंती क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था । लोगों ने तमाम बार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगाए । लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई । लोग थाने के बाहर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए औऱ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । करीब दो घंटे के बाद सीओ विमल प्रसाद मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता की । लोगों ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने का कारण पूछा । इस पर सीओ ने 15 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया । यहां राष्ट्रीय सेवा संघ के सलाहकार गोविंद फुलारा , प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सुयाल , प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला , सुभाष मिश्रा , हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष भुवन बिष्ट सहित अन्य लोग शामिल थे ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in