सनसनीखेज : खून से लथपथ मिला महिला का शव , आरोपी की तलाश तेज
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात ! नेपाल मूल की महिला की हत्या , लिव - इन पार्टनर पर केस दर्ज ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के धारचूला के खोतिला में शुक्रवार सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । महिला के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं । बेटे की शिकायत पर पुलिस ने महिला के लिव - इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है । वारदात के बाद से आरोपी फरार है ।पैदल पुल के पास मिला महिला का शव
जानकारी के अनुसार , धारचूला बाजार से करीब दो किलोमीटर दूर खोतिला में पैदल पुल के पास 33 वर्षीय मीना लोहार का शव मिला । मृतका नेपाल के दार्चुला स्थित सुनसेरा की निवासी थी और वर्तमान में खोतिला में रह रही थी ।घर में मिले खून के निशान , फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
धारचूला प्रभारी एसएचओ अंबी राम आर्या के मुताबिक , मीना पिछले तीन वर्षों से अपने पति मोहन राम से अलग रह रही थी । वर्तमान में वह खोतिला निवासी देवराज नबियाल के साथ रह रही थी । घटना की सूचना पर पुलिस ने घर की जांच की तो बेड और फर्श पर खून के गहरे धब्बे मिले । पुलिस ने खून से सना फर्श का टुकड़ा , तकिया और गद्दे के खून से सने कपड़े कब्जे में लिए । फॉरेंसिक फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए ।हत्या का मुकदमा दर्ज , आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है । बेटे की शिकायत के आधार पर लिव - इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस के अनुसार , घटना के बाद से आरोपी फरार है । उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ।
पिथौरागढ़ महिला हत्या, धारचूला हत्या मामला, खोतिला महिला हत्याकांड, नेपाल मूल की महिला की हत्या, मीना लोहार हत्याकांड, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का केस, धारचूला पुलिस, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, पिथौरागढ़ समाचार।