• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Sunday, 08-November-2026

Home उत्तराखंड

चोरी : धनतेरस से पहले चोरों ने दिया बड़ा झटका , सेना के जवान के घर से लाखों के जेवरात पार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-11-07 18:45:20
Share Share Share

चोरी : धनतेरस से पहले चोरों ने दिया बड़ा झटका , सेना के जवान के घर से लाखों के जेवरात पार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कोटद्वार में चोरों का आतंक ! रात 2 बजे जेवरात लेकर फरार हुए चोर ।
Advertisement
पौड़ी गढ़वाल ( Pauri Garhwal ) - जिले के कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं । सिमलचौड़ स्थित नैन पवीसा कॉलोनी में चोरों ने एक सेना के जवान के घर को निशाना बनाकर जेवरात पर हाथ साफ कर दिया । हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे , लेकिन चोर मुख्य दरवाजे की जाली काटकर घर में दाखिल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है ।

रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर , काट डाली दरवाजे की जाली

Advertisement
जानकारी के अनुसार , नैन पवीसा कॉलोनी निवासी तपस्या रावत पत्नी देवेंद्र रावत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके पति सेना में कार्यरत हैं और पांच नवंबर को छुट्टी पर घर आए थे । घटना वाली रात परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे । धनतेरस की पहली रात पति - पत्नी ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे , जबकि उनकी मां निचली मंजिल पर सो रही थीं ।

रात करीब सवा दो बजे खुली मां की नींद , घर का नजारा देख उड़े होश

Advertisement
बताया गया कि रात करीब 2:15 बजे उनकी मां की नींद खुली और वह वॉशरूम जाने के लिए नीचे पहुंचीं । इसी दौरान उनकी नजर मुख्य दरवाजे पर पड़ी , जहां दरवाजे की जाली कटी हुई थी । अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दूसरे कमरे का सामान अस्त - व्यस्त पड़ा हुआ था । जांच करने पर घर में चोरी होने का पता चला ।

परिवार घर में सोता रहा , जेवरात लेकर चंपत हुए चोर

Advertisement
चोरों ने घर में घुसकर जेवरात चोरी कर लिए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए । घटना ने रिहायशी कॉलोनी में घरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं । पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई और चोरों का पता लगाने की मांग की है ।

पुलिस ने शुरू की जांच , चोरों की तलाश जारी

Advertisement
कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी है । अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों तक पहुंच पाती है ।

Advertisement




कोटद्वार चोरी की घटना, पौड़ी गढ़वाल क्राइम न्यूज, नैन पवीसा कॉलोनी चोरी, सिमलचौड़ चोरी, सेना के जवान के घर चोरी, कोटद्वार पुलिस, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, कोटद्वार ताजा खबर, उत्तराखंड हिंदी समाचार, पौड़ी गढ़वाल समाचार।


Ad

Other Related posts

    विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया दीपावली महोत्सव का आगाज , 11 नवंबर को निकलेगी भव्य देवी रथ यात्रा ,

    दर्दनाक : छोटी दीपावली पर ड्यूटी से घर लौट रहे वन दरोगा की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत ,

    हत्या : जिसके लिए पति - बच्चों को छोड़ा , उसी ने ले ली जान ! लकड़ी का डंडा , खून से सने कपड़े और जूते के साथ पकड़ा गया आरोपी ,

    चम्पावत : 257 करोड़ से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज , डीएम ने तीन शिफ्टों में काम कराने के दिए निर्देश ,

    बिग ब्रेकिंग : जैनी प्रकरण में फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत ! प्रेस वार्ता में फूट - फूटकर रोईं जैनी , हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप ,

    बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल गिरफ्तार ! गंभीर आरोपों में दर्ज है मुकदमा ,

    दुखद : राज्य आंदोलन के प्रमुख स्तंभ , पूर्व विधायक ने दुनिया को कहा अलविदा ,

    सनसनीखेज : खून से लथपथ मिला महिला का शव , आरोपी की तलाश तेज ,

    चम्पावत : होटल देवदार वैली में जुटे पत्रकार , उत्तराखंड के भविष्य पर हुआ मंथन ,

    चम्पावत : नाबालिगों से दुष्कर्म के दोषी दंपति को 25-25 साल की सजा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in