• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 16-November-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत में चोरों का आतंक ! लोहाघाट के मुख्य चौराहे पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-11-13 09:37:25
Share Share Share

चम्पावत में चोरों का आतंक ! लोहाघाट के मुख्य चौराहे पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat )- जिले के लोहाघाट नगर में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं । बुधवार देर रात चोरों ने टैक्सी स्टैंड और स्टेशन चौराहे के पास दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया । सुबह जब दुकान स्वामी प्रतिष्ठानों पर पहुंचे तो टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए । एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है ।

ढाई हजार की नकदी , सेब - अनार की पेटियां ले उड़े चोर

Advertisement
जानकारी के अनुसार , चोरों ने असलम की सब्जी की दुकान का ताला तोड़कर करीब ढाई हजार रुपये की नकदी के साथ सेब और अनार की पेटियां चोरी कर लीं । वहीं , निर्मल देव उर्फ दादी के होटल को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकान स्वामी के मुताबिक , चोर दुकान में रखी बड़ी मात्रा में रेजगारी और अन्य सामान ले गए ।

संदिग्ध आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा , पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं

Advertisement
दोनों व्यापारियों ने घटना की सूचना लोहाघाट थाने में दे दी है । वहीं , जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं । हालांकि , मामले में अभी तक लोहाघाट पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ।

मुख्य बाजार में चोरी से उठे सुरक्षा पर सवाल

Advertisement
मुख्य चौराहे और स्टेशन बाजार के पास एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटने से स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है । लोगों का कहना है कि जब नगर के प्रमुख बाजार में दुकानें सुरक्षित नहीं हैं तो सुनसान इलाकों में सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है । लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराने की मांग की है । उनका कहना है कि भले ही इस बार चोरी में ज्यादा बड़ी रकम का नुकसान नहीं हुआ हो , लेकिन ऐसी घटनाएं भविष्य में बड़ी वारदातों का संकेत हो सकती हैं ।

Advertisement




Advertisement
लोहाघाट चोरी की घटना, चम्पावत न्यूज, लोहाघाट समाचार, लोहाघाट दुकान चोरी, टैक्सी स्टैंड लोहाघाट, स्टेशन बाजार चोरी, चम्पावत पुलिस, लोहाघाट रात्रि गश्त, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad

Other Related posts

    जुनून : हर गांव में एक ऋतुराज हो तो बदल सकती है उत्तराखंड की तस्वीर ,

    बड़ी खबर : जौलजीबी मेले में बवाल ! CM के कार्यक्रम के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR ,

    टिकट पक्का : चम्पावत में पीयूष का जलवा ! जिले में मारी बाजी , राज्य स्तर का टिकट किया पक्का ,

    पीड़ा : दूरस्थ विद्यालय के बच्चों की पीड़ा सुन चिंतित हुए राजशेखर जोशी , सुधार का दिया भरोसा ,

    चम्पावत : दूरस्थ गांव डांडा में पहुंची विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम , बच्चों को बताए कानूनी अधिकार ,

    रणनीति : चम्पावत के पशुपालकों का फूटेगा आक्रोश ! दुग्ध मूल्य से लेकर प्रोत्साहन राशि तक , लंबित मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति ,

    वन विभाग के दावों की अग्निपरीक्षा में जमीनी हकीकत भारी ! 6 पिंजरे , ड्रोन और कैमरे भी नहीं पकड़ पाए गुलदार ,

    चम्पावत : 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर प्लान ! कठायत को लोहाघाट की कमान , 18 नवंबर को शैलजा की एंट्री ,

    बड़ी खबर : जहां से लड़ेंगे CM धामी , वहीं पहुंचेंगे हरीश धामी ! क्या चम्पावत बनेगा चुनावी अखाड़ा ? ,

    बवाल : मुख्यमंत्री ने मंच छोड़ा तो - हरीश धामी का तूफानी हमला ! माइक फेंका , CM धामी को ललकारा , बोले - जहां लड़ोगे , वहीं धूल चटा दूंगा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in