• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 16-November-2026

Home उत्तराखंड

वन विभाग के दावों की अग्निपरीक्षा में जमीनी हकीकत भारी ! 6 पिंजरे , ड्रोन और कैमरे भी नहीं पकड़ पाए गुलदार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-11-14 23:17:39
Share Share Share

वन विभाग के दावों की अग्निपरीक्षा में जमीनी हकीकत भारी ! 6 पिंजरे , ड्रोन और कैमरे भी नहीं पकड़ पाए गुलदार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

11 दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ से बाहर गुलदार , सुई डूंगरी में दहशत बरकरार ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के लोहाघाट क्षेत्र के सुई डूंगरी गांव में 13 वर्षीय हर्षित पुजारी की जान लेने वाला गुलदार 11 दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है । मासूम की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है । हालात यह हैं कि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं , वहीं महिलाओं ने जंगल जाना तक छोड़ दिया है । गुलदार की लगातार तलाश के बावजूद उसके हाथ नहीं आने से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।

छह पिंजरे , कैमरा ट्रैप और ड्रोन भी बेअसर

Advertisement
गौरतलब है कि बीते 4 नवंबर को गुलदार ने घर के पास ही 13 वर्षीय हर्षित पुजारी पर हमला कर उसकी जान ले ली थी । घटना के बाद वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में छह पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए हैं । ड्रोन कैमरों से भी उसकी तलाश की जा रही है । वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं , जिसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं । इसके बावजूद गुलदार अब तक पकड़ से बाहर है ।

रात की गश्त में नौले के पास दिखा गुलदार

Advertisement
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान गांव के नौले के पास गुलदार दिखाई दिया । ग्रामीणों ने जैसे ही टॉर्च की रोशनी डाली , गुलदार वहां से भाग निकला। उन्होंने कहा कि गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है । लगातार तलाश के बावजूद गुलदार के नहीं पकड़े जाने से लोगों में भारी नाराजगी है ।

आदमखोर घोषित कर मारने की उठाई मांग

Advertisement
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश ओली और ग्रामीणों ने प्रशासन एवं वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने अथवा नियमानुसार आदमखोर घोषित कर उसे मार गिराने की मांग की है । उनका कहना है कि 11 दिन बीत जाने के बाद भी गुलदार का खुलेआम घूमना ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है ।

बच्चों की पढ़ाई से लेकर महिलाओं के जंगल जाने तक पर संकट

Advertisement
ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के खौफ के चलते अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं । महिलाओं का जंगल जाना बंद हो गया है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं । ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी दूसरी अनहोनी से पहले वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे । फिलहाल वन विभाग की रात्रि गश्त और तलाशी अभियान जारी है , लेकिन 13 वर्षीय हर्षित की मौत के 11 दिन बाद भी गुलदार का न पकड़ा जाना क्षेत्र में भय और आक्रोश की वजह बना हुआ है ।

Advertisement




चम्पावत गुलदार हमला, सुई डूंगरी गुलदार, हर्षित पुजारी मामला, लोहाघाट गुलदार आतंक, आदमखोर गुलदार घोषित करने की मांग, चम्पावत वन विभाग, गुलदार की तलाश, उत्तराखंड गुलदार हमला


Ad

Other Related posts

    जुनून : हर गांव में एक ऋतुराज हो तो बदल सकती है उत्तराखंड की तस्वीर ,

    बड़ी खबर : जौलजीबी मेले में बवाल ! CM के कार्यक्रम के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR ,

    टिकट पक्का : चम्पावत में पीयूष का जलवा ! जिले में मारी बाजी , राज्य स्तर का टिकट किया पक्का ,

    पीड़ा : दूरस्थ विद्यालय के बच्चों की पीड़ा सुन चिंतित हुए राजशेखर जोशी , सुधार का दिया भरोसा ,

    चम्पावत : दूरस्थ गांव डांडा में पहुंची विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम , बच्चों को बताए कानूनी अधिकार ,

    रणनीति : चम्पावत के पशुपालकों का फूटेगा आक्रोश ! दुग्ध मूल्य से लेकर प्रोत्साहन राशि तक , लंबित मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति ,

    चम्पावत : 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर प्लान ! कठायत को लोहाघाट की कमान , 18 नवंबर को शैलजा की एंट्री ,

    बड़ी खबर : जहां से लड़ेंगे CM धामी , वहीं पहुंचेंगे हरीश धामी ! क्या चम्पावत बनेगा चुनावी अखाड़ा ? ,

    बवाल : मुख्यमंत्री ने मंच छोड़ा तो - हरीश धामी का तूफानी हमला ! माइक फेंका , CM धामी को ललकारा , बोले - जहां लड़ोगे , वहीं धूल चटा दूंगा ,

    ब्रेकिंग : SP चम्पावत की फर्जी आईडी बनाकर मचाया हड़कंप , चम्पावत पुलिस ने यूपी में घुसकर दबोचा शातिर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in