• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 16-November-2026

Home उत्तराखंड

चम्पावत : दूरस्थ गांव डांडा में पहुंची विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम , बच्चों को बताए कानूनी अधिकार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-11-15 11:33:32
Share Share Share

चम्पावत : दूरस्थ गांव डांडा में पहुंची विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम , बच्चों को बताए कानूनी अधिकार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की मेगा ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत की ओर से 14 नवंबर को जिले के दूरस्थ गांव डांडा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान टीम ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी ।

घर - घर पहुंचकर योजनाओं से वंचित लोगों की जुटाई जानकारी

Advertisement
सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार आयोजित मेगा ड्राइव के द्वितीय चरण में टीम ने ग्रामीण परिवारों की संख्या , सदस्यों के नाम , आधार और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारियां संकलित कीं । साथ ही नालसा एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे लोगों को चिह्नित करने के लिए जानकारी जुटाई गई ।

बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार

Advertisement
वहीं , बाल दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज डांडा ककनई बुड़म में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । इसमें छात्र - छात्राओं को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE), बाल विवाह एवं बाल श्रम निषेध कानून , बच्चों की सुरक्षा और पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई ।

इन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Advertisement
शिविर में विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता के लिए 112 , राष्ट्रीय बाल हेल्पलाइन 1098 , नालसा विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी गई । साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया । कार्यक्रम में पीएलवी राजेंद्र प्रसाद , किरन जोशी , जगत सिंह बिष्ट , प्रमोद कुमार , विजयानंद जोशी , कमला जोशी और सुनीता टम्टा उपस्थित रहे ।

Advertisement




Advertisement
चम्पावत समाचार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत, नालसा मेगा ड्राइव, डांडा गांव, विधिक जागरूकता शिविर, बाल दिवस कार्यक्रम, पॉक्सो अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय बाल हेल्पलाइन 1098, उत्तराखंड हिंदी समाचार।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    जुनून : हर गांव में एक ऋतुराज हो तो बदल सकती है उत्तराखंड की तस्वीर ,

    बड़ी खबर : जौलजीबी मेले में बवाल ! CM के कार्यक्रम के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR ,

    टिकट पक्का : चम्पावत में पीयूष का जलवा ! जिले में मारी बाजी , राज्य स्तर का टिकट किया पक्का ,

    पीड़ा : दूरस्थ विद्यालय के बच्चों की पीड़ा सुन चिंतित हुए राजशेखर जोशी , सुधार का दिया भरोसा ,

    रणनीति : चम्पावत के पशुपालकों का फूटेगा आक्रोश ! दुग्ध मूल्य से लेकर प्रोत्साहन राशि तक , लंबित मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति ,

    वन विभाग के दावों की अग्निपरीक्षा में जमीनी हकीकत भारी ! 6 पिंजरे , ड्रोन और कैमरे भी नहीं पकड़ पाए गुलदार ,

    चम्पावत : 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर प्लान ! कठायत को लोहाघाट की कमान , 18 नवंबर को शैलजा की एंट्री ,

    बड़ी खबर : जहां से लड़ेंगे CM धामी , वहीं पहुंचेंगे हरीश धामी ! क्या चम्पावत बनेगा चुनावी अखाड़ा ? ,

    बवाल : मुख्यमंत्री ने मंच छोड़ा तो - हरीश धामी का तूफानी हमला ! माइक फेंका , CM धामी को ललकारा , बोले - जहां लड़ोगे , वहीं धूल चटा दूंगा ,

    ब्रेकिंग : SP चम्पावत की फर्जी आईडी बनाकर मचाया हड़कंप , चम्पावत पुलिस ने यूपी में घुसकर दबोचा शातिर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in