• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 16-November-2026

Home उत्तराखंड

टिकट पक्का : चम्पावत में पीयूष का जलवा ! जिले में मारी बाजी , राज्य स्तर का टिकट किया पक्का - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-11-15 18:51:02
Share Share Share

टिकट पक्का : चम्पावत में पीयूष का जलवा ! जिले में मारी बाजी , राज्य स्तर का टिकट किया पक्का


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
विज्ञान महोत्सव में पीयूष फर्त्याल ने लहराया परचम , जिले में हासिल किया पहला स्थान ।
Advertisement
चम्पावत ( Champawat ) - जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (राइंका) में आयोजित एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव में राइंका गरसाड़ी के छात्र पीयूष सिंह फर्त्याल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता और स्वास्थ्य उपविषय में पीयूष ने पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है ।

जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Advertisement
विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र - छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच , नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया । इसी क्रम में राइंका गरसाड़ी के पीयूष सिंह फर्त्याल ने स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और जिले में पहला स्थान अपने नाम किया ।

अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा

Advertisement
पीयूष की इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है । अब वह राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे ।

शिक्षक और विद्यालय परिवार ने दी बधाई

Advertisement
विद्यालय के शिक्षक हेम सोराड़ी ने पीयूष की इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि छात्र अब राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे । पीयूष की सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है । विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं ।

Advertisement




चम्पावत समाचार, पीयूष सिंह फर्त्याल, राइंका गरसाड़ी, एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव, चम्पावत विज्ञान महोत्सव, स्वच्छता और स्वास्थ्य, राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव, उत्तराखंड शिक्षा समाचार, Champawat News, Uttarakhand Hindi Samachar


Ad

Other Related posts

    जुनून : हर गांव में एक ऋतुराज हो तो बदल सकती है उत्तराखंड की तस्वीर ,

    बड़ी खबर : जौलजीबी मेले में बवाल ! CM के कार्यक्रम के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR ,

    पीड़ा : दूरस्थ विद्यालय के बच्चों की पीड़ा सुन चिंतित हुए राजशेखर जोशी , सुधार का दिया भरोसा ,

    चम्पावत : दूरस्थ गांव डांडा में पहुंची विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम , बच्चों को बताए कानूनी अधिकार ,

    रणनीति : चम्पावत के पशुपालकों का फूटेगा आक्रोश ! दुग्ध मूल्य से लेकर प्रोत्साहन राशि तक , लंबित मांगों पर बनेगी आंदोलन की रणनीति ,

    वन विभाग के दावों की अग्निपरीक्षा में जमीनी हकीकत भारी ! 6 पिंजरे , ड्रोन और कैमरे भी नहीं पकड़ पाए गुलदार ,

    चम्पावत : 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टर प्लान ! कठायत को लोहाघाट की कमान , 18 नवंबर को शैलजा की एंट्री ,

    बड़ी खबर : जहां से लड़ेंगे CM धामी , वहीं पहुंचेंगे हरीश धामी ! क्या चम्पावत बनेगा चुनावी अखाड़ा ? ,

    बवाल : मुख्यमंत्री ने मंच छोड़ा तो - हरीश धामी का तूफानी हमला ! माइक फेंका , CM धामी को ललकारा , बोले - जहां लड़ोगे , वहीं धूल चटा दूंगा ,

    ब्रेकिंग : SP चम्पावत की फर्जी आईडी बनाकर मचाया हड़कंप , चम्पावत पुलिस ने यूपी में घुसकर दबोचा शातिर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in