बड़ी खबर : जौलजीबी मेले में बवाल ! CM के कार्यक्रम के बाद विधायक हरीश धामी समेत 6 पर FIR
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विवाद खड़ा हो गया । आरोप है कि कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात धारचूला विधायक एवं मेला समिति अध्यक्ष हरीश सिंह धामी और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया । इस दौरान अशोभनीय भाषा में नारेबाजी , अभद्रता , तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने के आरोप लगे हैं । मामला इतना बढ़ा कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का - मुक्की हो गई । अब इस प्रकरण में जौलजीबी पुलिस ने विधायक हरीश सिंह धामी समेत छह नामजद और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद बिगड़ा माहौल , नारेबाजी और अभद्रता के आरोप
पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने , जवानों से धक्का - मुक्की का आरोप
विधायक हरीश धामी समेत छह नामजद , इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने शुरू की विवेचना , साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
जौलजीबी मेला विवाद, हरीश सिंह धामी मुकदमा, धारचूला विधायक हरीश धामी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जौलजीबी मेले में हंगामा, पिथौरागढ़ पुलिस, विधायक के खिलाफ मुकदमा, जौलजीबी मेला 2026, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड हिंदी समाचार।
Video: