जुनून : हर गांव में एक ऋतुराज हो तो बदल सकती है उत्तराखंड की तस्वीर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बंदरों से फसलों को बचाने के लिए ऋतुराज ने छेड़ी अनोखी मुहिम , अकेले युवा ने दिखाई पर्यावरण संरक्षण की राह ।
टिहरी गढ़वाल ( Tehri Garhwal ) - पहाड़ों में बंदरों और अन्य जंगली जानवरों से परेशान किसानों के लिए एक ओर जहां फसलों को बचाना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है , वहीं दूसरी ओर टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर से एक युवा ने इस समस्या का अलग ही समाधान तलाशने की पहल की है । ग्राम गैरी ब्राह्मणों निवासी ऋतुराज गैरोला बिना किसी बड़ी संस्था और सरकारी सहयोग के अकेले ही जंगलों में बीज बम अभियान चला रहे हैं । उनका मकसद सिर्फ जंगलों को हरा - भरा बनाना नहीं , बल्कि जंगलों में वन्यजीवों के लिए भोजन की उपलब्धता बढ़ाकर उन्हें गांवों और किसानों के खेतों से दूर रखने की कोशिश करना है ।न संस्था का सहारा , न सरकारी मदद... अकेले ही शुरू कर दी मुहिम
स्कूल में मिली प्रेरणा , अब जंगलों में उतार रहे सपना
जंगल में भोजन मिलेगा तो खेतों में क्यों आएंगे जंगली जानवर ?
ऋतुराज के अनुसार उनके गांव और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों और अन्य जंगली जानवरों के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है । उनका मानना है कि जंगलों में भोजन की उपलब्धता कम होने के कारण वन्यजीव आबादी और खेतों की ओर रुख करते हैं । इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जंगलों में फलदार और उपयोगी वनस्पतियां बढ़ाने का संकल्प लिया है । उनकी सोच है कि यदि जंगलों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त प्राकृतिक भोजन उपलब्ध हो , तो उनके गांवों और खेतों की ओर आने की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है ।हर सप्ताह जंगल पहुंचते हैं ऋतुराज , खुद करते हैं पौधों की देखभाल
ऋतुराज जैसे युवाओं को प्रोत्साहन दे सरकार और वन विभाग
ऋतुराज गैरोला, टिहरी गढ़वाल समाचार, प्रतापनगर समाचार, गैरी ब्राह्मणों, बीज बम अभियान, उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण, मानव वन्यजीव संघर्ष, बंदरों से फसल बचाने का उपाय, जंगलों में फलदार पौधे, उत्तराखंड के युवा, पर्यावरण संरक्षण अभियान, Uttarakhand News, Tehri Garhwal News, Seed Bomb Campaign.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: