खूनी हमला : 40 वर्षीय महिला को गुलदार ने बनाया निवाला , मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पौड़ी गढ़वाल ( Pauri Garhwal ) - जिले के कोटद्वार के पास कोटड़ीढांग क्षेत्र में गुलदार के हमले ने एक बार फिर ग्रामीणों को दहला दिया । सोमवार सुबह गुलदार ने 40 वर्षीय महिला पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में मातम के साथ ही भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर धरना देकर वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई ।गंगा वाटिका के पास महिला पर किया जानलेवा हमला
महिला की मौत से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश
गुलदार के आतंक से दहशत में ग्रामीण