• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 26-November-2026

Home उत्तराखंड

तांडव : उत्तरकाशी में आग का तांडव ! 30 मकान चपेट में , 5 - 6 गैस सिलेंडरों में धमाकों से दहला गांव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-11-24 19:28:25
Share Share Share

तांडव : उत्तरकाशी में आग का तांडव ! 30 मकान चपेट में , 5 - 6 गैस सिलेंडरों में धमाकों से दहला गांव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप , 30 मकान आग की चपेट में ।
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 30 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया । आग के दौरान 5 से 6 गैस सिलेंडर फटने की सूचना है । हादसे में कई परिवारों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है ।

सिलेंडर धमाकों से और विकराल हुई आग

Advertisement
जानकारी के मुताबिक , मंगलवार शाम करीब 5 बजे गांव में अचानक आग लग गई । आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया और प्रशासन को सूचना दी । ग्रामीणों के अनुसार , आग के बीच करीब 5 - 6 गैस सिलेंडर भी फट गए , जिससे आग और भड़क गई । गांव में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है ।

दमकल टीम के पहुंचने में हुई देरी , ग्रामीण खुद जुटे

Advertisement
हैरानी की बात यह रही कि शाम 7 बजे तक दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी । ऐसे में ग्रामीण खुद ही आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे रहे ।

40-50 किलोमीटर की दूरी और नेटवर्क की समस्या बनी बाधा

Advertisement
प्रशासन की ओर से जारी एटीआर के मुताबिक , सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल रवाना कर दिए गए । पवाणी गांव मोरी से करीब 40 - 50 किलोमीटर दूर स्थित है । दुर्गम पहाड़ी रास्तों और मोबाइल नेटवर्क की समस्या के चलते बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है ।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं , नुकसान का आकलन बाकी

Advertisement
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन भी नहीं किया जा सका है । राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं मिली है ।

Advertisement



उत्तरकाशी अग्निकांड, पवाणी गांव में आग, मोरी ब्लॉक आग हादसा, उत्तरकाशी आग की घटना, 30 मकान आग की चपेट में, गैस सिलेंडर ब्लास्ट, उत्तराखंड न्यूज, Uttarkashi Fire News, Puwaani Village Fire.


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    खास पहल : डिग्री के बाद क्या करें ? युवाओं को मिला रोजगार और करियर का नया मंत्र ,

    चम्पावत : अग्निवीर बनने दौड़ा देवीधुरा का हिमांशु , फिसलकर गिरा ! टूटी कूल्हे की हड्डी , ऑपरेशन की तैयारी ,

    दर्दनाक : घर लौटने का सफर बना आखिरी सफर ! बोलेरो खाई में गिरी , दो साल की मासूम समेत दो की मौत ,

    बेंणी - भुली को 10 हजार रुपये नहीं , गांव तक सड़क दो ! प्रसव पीड़ा में 3 KM पैदल चली गर्भवती , रास्ते में दिया बच्ची को जन्म ,

    वीडियो : 10 लाख की कार भी पड़ी कम ! दहेज के लालच में पति बना हैवान , पत्नी का सिर फोड़ा ,

    चम्पावत : पाटी में शरदोत्सव की तैयारियों को लेकर हलचल ! 26 नवंबर को होगी अहम बैठक , भव्य आयोजन की बनेगी रूपरेखा ,

    चम्पावत: 25 लाख की चरस लेकर घूम रहा था तस्कर ! लोहाघाट पुलिस और STF ने दबोचा ,

    चम्पावत : पाटी के भुम्वाड़ी गाँव के ग्रामीणों को पानी की परेशानी पर राहत की उम्मीद ! जल संस्थान ने शुरू की कार्रवाई ,

    अजब - गजब : अचानक गायब हुई बेटी ! साथ ले गई बड़ी बहन के साढ़े सात तोला सोने के जेवर ,

    पंचायत में अचानक निकला चाकू ! सहायक समाज कल्याण अधिकारी की गर्दन पर किया वार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in