• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 26-November-2026

Home उत्तराखंड

अजब - गजब : अचानक गायब हुई बेटी ! साथ ले गई बड़ी बहन के साढ़े सात तोला सोने के जेवर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-11-25 13:06:43
Share Share Share

अजब - गजब : अचानक गायब हुई बेटी ! साथ ले गई बड़ी बहन के साढ़े सात तोला सोने के जेवर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बागेश्वर ( Bageshwar ) - उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । यहां , एक परिवार की छोटी बेटी अचानक घर से लापता हो गई । पिता का आरोप है कि बेटी अपने साथ बड़ी बहन के करीब साढ़े सात तोला सोने के जेवर भी ले गई है । मामले में जिस युवक के साथ युवती के जाने की बात कही जा रही है । अब पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जिलाधिकारी की जनसुनवाई में गुहार लगाई है ।

18 नवंबर को घर से गायब हुए सोने के जेवर , फिर लापता हुई छोटी बेटी

Advertisement
परिवार के मुताबिक , बीते 18 नवंबर को घर से बड़ी बेटी के सोने के झुमके , नथ , पोंछी और मांगटीका गायब हो गए । इन जेवरों का कुल वजन करीब साढ़े सात तोला बताया जा रहा है । परिवार को जब जेवर गायब होने का पता चला तो उन्होंने तलाश शुरू की , लेकिन इसी बीच छोटी बेटी भी घर पर नहीं मिली । पिता का आरोप है कि छोटी बेटी घर से सोने के इन जेवरों को लेकर एक युवक के साथ चली गई है । घटना के बाद से परिवार परेशान है और बेटी के साथ ही जेवरों का भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है ।

पुलिस कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

Advertisement
इस मामले में नया मोड़ तब आया , जब परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं । पिता का कहना है कि वह इस मामले में कई बार पुलिस से शिकायत कर चुके हैं , लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस राहत नहीं मिली है । परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है ।

पुलिस की चौखट से डीएम की जनसुनवाई तक पहुंचा मामला

Advertisement
पुलिस से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार अब जिलाधिकारी की जनसुनवाई में पहुंच गया है । परिवार ने अपनी परेशानी अधिकारियों के सामने रखते हुए बेटी का पता लगाने और गायब हुए सोने के जेवरों के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है । अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर परिवार की शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई हुई ? क्या पुलिस युवती का पता लगाने और सोने के जेवरों की बरामदगी के लिए प्रभावी कदम उठाएगी ? फिलहाल इस मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच की स्थिति सामने आना बाकी है ।

Advertisement




Advertisement
बागेश्वर समाचार, बागेश्वर बेटी लापता मामला, हल्द्वानी शादी, साढ़े सात तोला सोने के जेवर, बागेश्वर पुलिस, डीएम जनसुनवाई, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, बागेश्वर ताजा खबर, Uttarakhand News, Bageshwar News Today


Ad

Other Related posts

    खास पहल : डिग्री के बाद क्या करें ? युवाओं को मिला रोजगार और करियर का नया मंत्र ,

    चम्पावत : अग्निवीर बनने दौड़ा देवीधुरा का हिमांशु , फिसलकर गिरा ! टूटी कूल्हे की हड्डी , ऑपरेशन की तैयारी ,

    दर्दनाक : घर लौटने का सफर बना आखिरी सफर ! बोलेरो खाई में गिरी , दो साल की मासूम समेत दो की मौत ,

    बेंणी - भुली को 10 हजार रुपये नहीं , गांव तक सड़क दो ! प्रसव पीड़ा में 3 KM पैदल चली गर्भवती , रास्ते में दिया बच्ची को जन्म ,

    वीडियो : 10 लाख की कार भी पड़ी कम ! दहेज के लालच में पति बना हैवान , पत्नी का सिर फोड़ा ,

    चम्पावत : पाटी में शरदोत्सव की तैयारियों को लेकर हलचल ! 26 नवंबर को होगी अहम बैठक , भव्य आयोजन की बनेगी रूपरेखा ,

    चम्पावत: 25 लाख की चरस लेकर घूम रहा था तस्कर ! लोहाघाट पुलिस और STF ने दबोचा ,

    चम्पावत : पाटी के भुम्वाड़ी गाँव के ग्रामीणों को पानी की परेशानी पर राहत की उम्मीद ! जल संस्थान ने शुरू की कार्रवाई ,

    पंचायत में अचानक निकला चाकू ! सहायक समाज कल्याण अधिकारी की गर्दन पर किया वार ,

    तांडव : उत्तरकाशी में आग का तांडव ! 30 मकान चपेट में , 5 - 6 गैस सिलेंडरों में धमाकों से दहला गांव ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in