• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

अलर्ट के बाद भी यहाँ उमड़ा आस्था का जनसैलाव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-07-21 20:53:01
Share Share Share

अलर्ट के बाद भी यहाँ उमड़ा आस्था का जनसैलाव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देवीधर के देवी महोत्सव के अंतिम दिन निकली भव्य शोभायात्राएं
लोहाघाट (Lohaghat ) - के देवीधार में देवी महोत्सव के पांचवें व अंतिम दिन यहां तीन गांवों से मां भगवती की भव्य डोला शोभा यात्राएं निकली । इन शोभा यात्राओं के हजारों लोग साक्षी बने । जिले में बारिश का अलर्ट था और सुबह मौसम भी खराब था , किंतु इस सबके बाद भी देवी भक्तों की भक्तिभावना व उत्साह को देखते हुए मेघराज भी बरसने से ठहर गए । शनिवार की रात को तीनों गांवों में मां भगवती का जागरण किया गया , जिसमें देवडांगरो ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया । कलीगांव के रात्रि जागरण में क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी शामिल हुए तथा उन्होंने देवडांगरों से आशीर्वाद लिया । आज सबसे पहले मंदिर के पूर्वी छोर से ग्राम पंचायत डेंसली गांव से शोभायात्रा निकली , जिसमें शामिल होने के लिए मुंबई , दिल्ली आदि स्थानों से प्रवासी लोग शामिल हुए । दोपहर बाद मंदिर के पश्चिमी छोर से कलीगांव से शोभायात्रा मंदिर की ओर शुरू हुई। यहां से खड़ी चढ़ाई व दुर्गम रास्तों से देवीरथ रस्सों से खींचते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचा । रथयात्रा के पीछे महिलाएं मां भगवती की आराधना करते हुए चल रही थी । अंत में दक्षिणी छोर से रायनगर चौड़ी से देवी रथ यात्रा निकली , जिसमें शामिल होने के लिए टनकपुर , सैलानीगोठ एवं अन्य स्थानों से काफी तादाद में लोग आए हुए थे । तीनों डोला शोभा यात्राओं के मंदिर में पहुंचने के साथ पूरा मंदिर परिसर एवं मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया । पिछले कई वर्षों से देवीधार के सड़क मार्ग से जुड़ने के बाद यहां देवी महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ने लगी है । यहां तक कि पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है । महोत्सव के व्यापक स्वरूप को देखते हुए अब यहां लोहाघाट के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा टनकपुर , बरेली , हल्द्वानी , मेरठ आदि स्थानों से भी व्यापारी यहां आने लगे हैं । मेले में भारी भीड़ के चलते व्यापारियों का कारोबार बहुत अच्छा चला और उनके चेहरे खिले हुए थे । महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता , मुख्य संयोजक शिक्षक नरेश राय , प्रकाश राय , शिवराज सिंह बिष्ट , शेखर गोरखा के अनुसार मेले में आज बीस हजार से अधिक लोग डोला शोभा यात्रा के गवाह बने । मेले में आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी की ओर से विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया था , जिसमें सैंकड़ों लोगों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया । पुलिस विभाग की ओर से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया था । आयोजन समिति ने सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए विभिन्न सरकारी संस्थाओं , सभी सहयोगियों , आइटीबीपी के हिमवीरों , पुलिस के अलावा सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in