• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home उत्तराखंड

रास्ता भटककर गहरी खाई में जा गिरा युवक - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-02 17:47:52
Share Share Share

रास्ता भटककर गहरी खाई में जा गिरा युवक


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रास्ता भटककर गहरी खाई में गिरा युवक

● देवदूत बने फायर कर्मी , कठिन रेस्क्यू के बाद बचाई जान

● एसपी ने साहसिक पुलिस कर्मियों को पुरुस्कार देने की घोषणा की

● रात में पांच घंटे तक चला रेस्क्यू आपरेशन
----------------------------------------
रिपोर्ट - वरिष्ठ पत्रकार Uttarakhandhindisamachar.com

लोहाघाट ( Lohaghat ) - के ईडाकोट क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक फिसल कर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा । 112 से मिली सूचना पर लोहाघाट से फायर कर्मी व पुलिस टीम चंदन राम के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंचे । गुरूवार को एफएसओ चंदन राम ने बताया लोहाघाट का रहने वाला रवि फर्त्याल नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने ईड़ाकोट क्षेत्र में गया था औऱ वह जंगल में रास्ता भटक गया । रास्ता खोजते - खोजते वह अचानक फिसल कर 300 मीटर नीचे लोहावती नदी के किनारे जा गिरा । फायर टीम मौके पर पहुंची औऱ गहरे अंधेरे में टॉर्च की मदद से फायर टीम बड़ी मुश्किल से गहरी खाई में उतरी और घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से स्ट्रेचर व रस्सी की सहायता से करीब पांच घंटे के कठिन रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।घटनास्थल सड़क से काफी दूर था , एफएसओ ने बताया युवक को काफी गम्भीर चोटें लगी है जिसे फायर टीम ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया । ये रेस्क्यू काफी कठिन था लेकिन फायर कर्मियो ने अपनी जान जोखिम मे डालते हुए सफलतापूर्वक इसे पूरा किया । क्षेत्रीय लोगों के द्वारा फायर कर्मियो के हौसले की सराहना की गई और एसपी अजय गणपति ने साहसिक पुलिस कर्मियों के प्रयासो की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की । कुल मिलाकर फायर टीम ने देवदूत बनकर युवक की जान बचाई । इस रेस्क्यू अभियान में बाराकोट चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, एफएम भरत सिंह , डीवीआर राजेश खर्कवाल , नारायण , पारस वर्मा , प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे ।


Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : चम्पावत एक्सिडेंट में दूसरे युवक की भी मौत , परिजनों में मचा कोहराम ,

    दर्दनाक : चम्पावत में खाई में समा गई ऑल्टो ! एक की मौत की सूचना , दूसरा गंभीर ,

    चम्पावत : बड़ी खबर : पूर्व प्रधान को जूते की माला पहनाने वाली 5 महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों को 5 - 5 साल का कारावास ,

    अजब - गजब : श्रमिक सुविधा केंद्र बना , असुविधा केंद्र ! 60-70 किमी दूर से पहुंचे श्रमिक , पंजीकरण में परेशानी का आरोप ,

    बड़ी खबर : खाकी पर दाग ! महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों से 18 हजार लेकर छोड़ने का मामला , चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर ,

    बहुत हुई महंगाई की मार ! चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी से जनता परेशान ,

    दहशत : यहां पागल कुत्तों का आतंक ! स्कूलों पर लगा ताला , बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ,

    झटका : अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका , जमानत याचिकाएं खारिज ,

    सिस्टम के मुंह पर तमाचा ! सड़क नहीं होने से बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM चला पति , देखें VIDEO ,

    दुस्साहस : दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप , 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in