• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

हैवानियत : भूत उतारने के बहाने तांत्रिक ने किया रेप - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-07-28 21:42:43
Share Share Share

हैवानियत : भूत उतारने के बहाने तांत्रिक ने किया रेप


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) - के गोरखपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है । यहाँ रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में एक महिला ने तांत्रिक पर रेप का आरोप लगाया है । महिला ने बताया कि वो अक्सर बीमार रहती थी तो उनकी ननद ने एक तांत्रिक दिनेश चौरसिया के बारे में बताया । जब वो तांत्रिक के पास भरोहियां गांव पहुंची तो तांत्रिक ने देखते ही कहा कि तुम्हारे घर में भूत - प्रेत का साया है इसीलिए तुम बीमार होती हो । अगर इसे जल्दी ठीक नहीं किया गया तो अन्य लोग भी बीमार पड़ने लगेंगे । उसने कहा कि , पूजा करवाने के बाद गारंटी है कि प्रेत साया समाप्त हो जाएगा । फिर तांत्रिक पूजा करने उसके घर आने लगा । कई दिन पूजा - पाठ करने के बाद एक दिन तांत्रिक बोला कि आज खीर का भोग लगाना पड़ेगा । महिला ने खीर बनाई और तांत्रिक के पास लेकर गई तो तांत्रिक बोला अगर घर में अन्य सदस्य भी रहेंगे तो भूत - प्रेत का साया उन पर आ जाएगा । उसने सबको बाहर किया और कहा कि मैं भूत को हवन कुंड में भस्म कर दूंगा । इसीलिए तांत्रिक ने सबको घर से बाहर करके दरवाजा बंद कर दिया और महिला से खीर खाने को कहा । उसने खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया था तो महिला बेहोश हो गई । फिर तांत्रिक ने महिला के कपड़े उतारे और उसके साथ रेप किया । जब महिला को होश आया तो उसे महसूस हो गया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है । तब तांत्रिक कहने लगा कि ऐसा करना बहुत जरूरी थी , अगर ऐसा नहीं करता तो भूत - प्रेत ऐसा करते । ऐसा कहकर फिर तांत्रिक फरार हो गया ।पीड़िता ने आपबीती अपने पति को बताई , जिसके बाद दोनों ने पुलिस थाने जाकर ढोंगी तांत्रिक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई । पुलिस ने तांत्रिक को पकड़कर कोर्ट में पेश किया फिर जेल भेज दिया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in