• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

डॉ मेहता बने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ़ इंडिया के सीईओ - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-03 14:37:49
Share Share Share

डॉ मेहता बने चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ़ इंडिया के सीईओ


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

लोहाघाट ( Lohaghat ) - स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट के छात्र रहे डॉ रंजीत मेहता पीएचडी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ऑफ़ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल एवं सीईओ बन गए हैं । यह उत्तराखंड के पहले व्यक्ति हैं , जिन्हें इस शीर्ष पर पहुंचने का सौभाग्य मिला है । वर्ष 1982 में डॉ मेहता ने वाणिज्य स्नातक के रूप में लोहाघाट महाविद्यालय से विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मैंडल हासिल किया था । तत्कालीन वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा निदेशक के पद से हाल ही में सेवा निवृत हुए डॉ सीडी सूंठा का डॉ मेहता की प्रतिभा को निखारने में उल्लेखनीय सहयोग दिया था । इसी कारण डॉ मेहता आज भी अपने गुरु के लगातार संपर्क में रहते हैं । बाद में डीएसबी कैंपस नैनीताल से एमकॉम में भी गोल्ड मैडल प्राप्त किया । वास्तु शास्त्र से पीएचडी एवं अवस्थपना सुविधाओं के विशेषज्ञ डॉ मेहता भारत सरकार की नीति आयोग द्वारा प्रकाशित पत्रिका योजना में उच्च स्तरीय आलेख लिखते आ रहे हैं । डॉ मेहता ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल , अमेरिका इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम में प्रबंधन एवं शोध कर कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं । जीवन के साठ बसंत देख चुके डॉ मेहता को ग्लोबल कॉरपोरेट लीडरशिप का 34 वर्षों का गहन अनुभव रहा है तथा कई पॉलिसी की नवाचारी पहल कर इंडस्ट्रियल ग्रोथ एंड स्टार्टअप पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं । डॉ रंजीत मेहता की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा , राज्यसेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी , रेलवे कॉरिडोर के प्रबंध निदेशक हीराबल्लभ जोशी , विधायक खुशाल सिंह अधिकारी , जिला अधिकारी नवनीत पांडे , राजकीय पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता तथा महाविद्यालय परिवार सहित उनके पैतृक गांव के वयोवृद्ध शिक्षक मोती सिंह मेहता , कैप्टन एलएस मेहता , जगत मेहता , आनंद मेहता , कल्याण मेहता , राकेश मेहता , शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता , खीम सिंह मेहता , वीरेंद्र मेहता , खुशाल सिंह मेहता , गोविंद सिंह , होशियार सिंह , धन सिंह सहित तमाम राजनैतिक लोगों व सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है । उनके गांव के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है ।

कौन हैं रंजीत मेहता ?

बाराकोट ब्लाक अंतर्गत नौगांव रेगडू के चाक मेहता गांव के स्व धर्म सिंह मेहता व कुंती देवी के कनिष्ठ पुत्र डॉ रंजीत मेहता को बचपन से ही गगन छूने की लगन रही थी । उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की । उस वक्त यहां अंग्रेजी माध्यम के स्कूल नहीं हुआ करते थे तो वह अपने गांव से पैदल एबटमाउंट जाकर एबटमाउंट में रह रहे देश - विदेश के विशिष्ट लोगों से संपर्क कर उनसे अंग्रेजी स्पीकिंग सीखा करते थे ।इनकी लगन को देख सभी इनसे प्रभावित हुआ करते थे । सामान्य परिवार से इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के लिए दिन रात परिश्रम किया । उन्हें पढ़ाई के लिए रोज अपने गांव से लोहाघाट आने जाने में 22 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता था । इनके बड़े भाई मेजर राजेंद्र सिंह मेहता रिटायर्ड सैन्य अधिकारी है ।उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उस वक्त महाविद्यालय परिवार इन पर गर्व किया करता था ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in