• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

अग्निवीर बना लुटेरा , छुट्टी पर आया था घर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-05 08:04:26
Share Share Share

अग्निवीर बना लुटेरा , छुट्टी पर आया था घर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पंजाब ( Punjab ) - के मोहाली में पुलिस ने हाइवे पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है । पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है , इस गिरोह को चलाने वाला इश्मीत सिंह अग्निवीर है । इश्मीत सिंह दो महीने पहले बंगाल में अपनी तैनाती से अपने घर पंजाब लौटा था । इसके बाद उसने अपराध का रास्ता अपना लिया । पुलिस ने इनके पास से चोरी के वाहन और हथियार बरामद किए हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2022 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए इश्मीत सिंह ने अपराध की दुनिया में कदम रखा । छुट्टी के दौरान उसने अपने भाई प्रभदीप सिंह और दोस्त बलकरण सिंह के साथ मिलकर हथियार जुटाए और लूटपाट शुरू कर दी । अब मोहाली पुलिस ने इस गैंग को पकड़ लिया है । उनके पास से चोरी की टैक्सी , बुलेट मोटरसाइकिल , स्कूटर और देसी पिस्तौल बरामद हुई है । बताया जा रहा है , इश्मीत सिंह नवंबर 2022 में अग्निवीर बना था । इश्मीत पश्चिम बंगाल में तैनात था लेकिन दो महीने पहले छुट्टी पर घर आने के बाद वह ड्यूटी पर वापस नहीं गया । उसने एक कमरा किराए पर लिया और अपराध की दुनिया में कदम रखा ।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम -

पुलिस की पूछताछ में मालूम हुआ कि , इश्मीत उर्फ ईशु ने अपने भाई प्रभप्रीत सिंह और दोस्त बलकरण सिंह के साथ मिलकर लूटपाट और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था । तीनों हथियारों के बल पर वाहन लूटते थे और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका इस्तेमाल करते थे या बेच देते थे । जांच में पता चला कि तीनों आरोपी पिछले दो महीने से बलोंगी में किराए के कमरे में रह रहे थे । अब पुलिस , अग्निवीर व उसकी भर्ती और उसके पिछले इतिहास के बारे में तथ्यों की पुष्टि कर रही है ।

अग्निवीर कानपुर से खरीद कर लाया था हथियार -

पूछताछ के दौरान , इश्मीत ने खुलासा किया कि उसने छुट्टी के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर से अवैध हथियार खरीदे थे । वो ऐप के जरिए टैक्सियां बुक करता था और फिर हथियारों के बल पर वाहन लूट लेता था । 20 जुलाई की रात को उन्होंने चप्पड़चिड़ी के पास एक टैक्सी रोकी । चालक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और वाहन चुरा ले गए । विरोध करने पर उन्होंने ड्राइवर पर देसी पिस्तौल से गोली भी चलाई । इस मामले में बलोंगी थाने में केस दर्ज किया गया है । लेकिन अग्निवीर व अन्य दो लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in