• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home उत्तराखंड

कैलाश गहतोड़ी की कमी गरीबों को हमेशा खलेगी - खुशाल सिंह अधिकारी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-03 22:33:21
Share Share Share

कैलाश गहतोड़ी की कमी गरीबों को हमेशा खलेगी - खुशाल सिंह अधिकारी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कैलाश गहतोड़ी की कमी गरीबों को खलेगी - खुशाल सिंह अधिकारी
------------------------------------
रिपोर्ट - Uttarakhandhindisamachar.com

चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन की सूचना मिली । उनके असामयिक निधन से उत्तराखंड का राजनैतिक जगत , प्रशासनिक अमला , उन्हें चाहने वाले लोग स्तब्ध रह गये । विभिन्न राजनीतिक दलों , सामाजिक , सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठनों ने अलग-अलग शोक सभा कर अपने प्रिय नेता को हृदय से श्रद्धांजलि दी । कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से चंपावत जिले के सार्वजनिक जीवन से घुले मिले थे औऱ उन्होंने जनपद के लोगों के जीवन को और सरल बनाने एवं यहां विकास का नया युग शुरू करने के लिए अपनी विधायकी छोड़कर सीएम धामी को चम्पावत का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया था । आज सीएम धामी द्वारा चंपावत को हिमालयी राज्यों के लिए मॉडल जिला बनाने के जो प्रयास किए जा रहे हैं उसमें कैलाश गहतोड़ी की भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता है । अवकाश पर चल रहे जिलाधिकारी नवनीत पांडे , प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत वर्मा , सीडीओ संजय कुमार सिंह ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि , सबका भला चाहने एवं विकास की सोच रखने वाले गहतोड़ी जैसे व्यक्तित्व को खोने की कमी हम सब को लंबे समय तक खलती रहेगी । लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि , कैलाश गहतोड़ी की कमी उन गरीबों लोगों पर भारी पड़ गई है जिनके लिए वे मसीहा कहे जाते थे । विधायक खुशाल ने कहा उन्हें खोने का मुझे व्यक्तिगत आघात भी लगा है ।जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय , बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीत फर्त्याल , पाटी की सुमन लता , लोहाघाट की नेहा ढेक , चंपावत की रेखा देवी , भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा , उपाध्यक्ष मोहित पाठक , सतीश चंद्र पाण्डेय , एडवोकेट शंकर दत्त पांडे , पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा , मुकेश कलखुडिया , लोहाघाट के चैयरमैन गोविंद वर्मा , चंपावत के पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा , नरेन्द्र लडवाल , पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन कठायत आदि तमाम लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।
इसके साथ - साथ पाटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश चंद्र भट्ट , सनातन जागरण सेना के संस्थापक दीपक सिंह बिष्ट , क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजीत बिष्ट , आनंद सिंह अधिकारी , राजेंद्र गड़कोटी , भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी सहित उनके लाखों चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया । उनकी आत्मा की शांति के लिए की जा रही पार्थना से पूरे दिन सोसल मीडिया के सभी प्लेटफार्म व्यस्त रहे ।


Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : चम्पावत एक्सिडेंट में दूसरे युवक की भी मौत , परिजनों में मचा कोहराम ,

    दर्दनाक : चम्पावत में खाई में समा गई ऑल्टो ! एक की मौत की सूचना , दूसरा गंभीर ,

    चम्पावत : बड़ी खबर : पूर्व प्रधान को जूते की माला पहनाने वाली 5 महिलाओं समेत 10 अभियुक्तों को 5 - 5 साल का कारावास ,

    अजब - गजब : श्रमिक सुविधा केंद्र बना , असुविधा केंद्र ! 60-70 किमी दूर से पहुंचे श्रमिक , पंजीकरण में परेशानी का आरोप ,

    बड़ी खबर : खाकी पर दाग ! महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों से 18 हजार लेकर छोड़ने का मामला , चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर ,

    बहुत हुई महंगाई की मार ! चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी से जनता परेशान ,

    दहशत : यहां पागल कुत्तों का आतंक ! स्कूलों पर लगा ताला , बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ,

    झटका : अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका , जमानत याचिकाएं खारिज ,

    सिस्टम के मुंह पर तमाचा ! सड़क नहीं होने से बीमार पत्नी को कंधे पर उठाकर 7 KM चला पति , देखें VIDEO ,

    दुस्साहस : दो नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप , 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in