• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home तकनीकी समाचार

दौड़ डिजिटल की लेकिन प्रारंभिक शिक्षा में कम्प्यूटर शामिल नहीं - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-09 16:01:24
Share Share Share

दौड़ डिजिटल की लेकिन प्रारंभिक शिक्षा में कम्प्यूटर शामिल नहीं


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून - आज का युग पूरी तरह डिजिटल होने की ओर अग्रसर है । हर कोई स्वयं को डिजिटल की दौड़ में पीछे नहीं रखना चाहता है । इसके साथ - साथ सरकार भी डिजिटल इंडिया बनाने की बात करती है । जब तक स्कूली शिक्षा में निचली कक्षाओं से ही इसकी शुरुआत न की जाय तब तक डिजिटल की दौड़ नहीं लगाई जा सकती है । अगर डिजिटल की दौड़ में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाना ही है तो उत्तराखंड के प्रारंभिक स्कूली शिक्षा से ही कम्प्यूटर शिक्षा की शुरुआत करनी ही होगी । ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आईटी और कम्प्यूटर की शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है । देश के डिजिटल भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रारंभिक कक्षाओं से ही बच्चों को तकनीकी ज्ञान देना बेहद आवश्यक हो गया है ।

रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे -

जब इस विषय पर उत्तराखंड हिंदी समाचार ने उत्तराखंड के कई व्यावसायिक प्रशिक्षकों से अधिक जानकारी ली तो उनका कहना था , आईटी शिक्षा से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है । उनका कहना था कक्षा 3 से ही विद्यार्थियों को कम्प्यूटर ज्ञान दिया जाना चाहिए । आईटी कौशल वाले छात्रों के पास अन्य छात्रों की अपेक्षा भविष्य में अधिक रोजगार के अवसर होंगे । वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए हर भारतीय को उन्नत तकनीकी ज्ञान होना बेहद आवश्यक है । इसीलिए उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालयों में पाठ्यक्रम तैयार कर इसकी शुरुआत बेहद जरूरी है , कहीं ऐसा न हो कि डिजिटल की दौड़ में उत्तराखंड अन्य राज्यों की अपेक्षा पिछड़ न जाय ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    तकनीक : हवा में गायब हो जाएगा फैंटम ड्रोन ! वैज्ञानिकों का कमाल देख दुनिया रह गई दंग ,

    गाँव से सीधे Global Work ! लोहाघाट में हुई चर्चा ने युवाओं की बढ़ाई उम्मीदें ,

    चम्पावत में बारिश की बूंदें गिरीं ... और BSNL का इंटरनेट ढेर ,

    अच्छी खबर : यहां दूरबीन से किए सभी ऑपरेशन सफ़ल ,

    पलक झपकते ही 3 घंटे की फ़िल्म हो जाएगी डाउनलोड ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in