• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज ने मांगी आलू की रिश्वत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-08-11 13:20:08
Share Share Share

रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज ने मांगी आलू की रिश्वत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( U.P ) - के कन्नौज में तीन किलो आलू की रिश्वत मांगने का एक अनोखा मामला सामने आया है । तीन किलो आलू के चक्कर में पुलिस चौकी इंचार्ज को अपनी कुर्सी भी गंवानी पड़ गई । बताया जा रहा है चौकी इंचार्ज और एक शिकायतकर्ता का एक ऑडियो वायरल हुआ था , जिसमें दोनों के बीच एक काम को लेकर आलू के रूप में रिश्वत की मांग हो रही है । कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र की चपुन्ना पुलिस चौकी में तैनात इंचार्ज रामकृपाल सिंह और शिकायतकर्ता का किसी मामले के निपटारे को लेकर ऑडियो वायरल हुआ । जिसमें रिश्वत के तौर पर पांच किलो आलू मांग की गई हालांकि तीन किलो में मामला सेट हो गया । ऑडियो वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि , भला 3 किलो आलू कौन मांगता है ।आलू कोड वर्ड भी हो सकता है , कहीं ऐसा तो नहीं कि तीन किलो आलू के बदले 3 हजार या 3 लाख की डिमांड भी हो सकती है । दोनों की बातचीत का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया कि कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है । अब चौकी इंचार्ज पर विभागीय कार्रवाही के लिए मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है । यह वायरल ऑडियो करीब तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है । एएसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज किसी काम के एवज में रिश्वत मांग रहे थे । जो कोडवर्ड में मांगी जा रही थी । ये ऑडियो सामने आने के बाद चौकी इंचार्ज को बीते सात अगस्त को सस्पेंड कर दिया गया है । इस मामले में विभागीय कार्रवाई जारी है । वहीं इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा है । उन्होंने कहा कि , भाजपा राज में आलू घूस लेने का कोड वर्ड बन गया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in